असम और मेघालय सीमा विवाद सुलझाने के लिए हैं इच्छुक : हिमंत विश्व शर्मा

असम और मेघालय के बीच 884.9 किलोमीटर लंबी अंतरराज्यीय सीमा पर 12 क्षेत्रों में लंबे समय से विवाद है। CM हिमंता ने कहा कि इसका समाधान जल्द होने की उम्मीद है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Himanta Biswa Sarma
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (फाइल फोटो) | Image: PTI

गुवाहाटी, 28 मार्च (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि असम और मेघालय काफी समय से लंबित सीमा विवादों को सुलझाने के इच्छुक हैं तथा जल्द ही इसका समाधान हो जाने की उम्मीद है।

मेघालय के उमियाम में उत्तर पूर्व पुलिस अकादमी (नेपा) में 70 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह के अवसर पर शर्मा ने कहा कि छह मुद्दे अब भी अनसुलझे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इनमें से तीन का समाधान किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन मेघालय चाहता है कि सभी छह का समाधान एक साथ किया जाए।’’

शर्मा ने कहा,‘‘हम इन मुद्दों पर काम कर रहे हैं और सभी छह विवादों के सुलझ जाने की उम्मीद कर रहे हैं। चूंकि इसमें असम और मेघालय दोनों के लोगों की भावनाएं शामिल हैं, इसलिए निश्चित समय-सीमा तय करना उचित नहीं होगा। हालांकि, हमें जल्द समाधान की उम्मीद और प्रार्थना करनी चाहिए।’’

Advertisement

असम और मेघालय के बीच 884.9 किलोमीटर लंबी अंतरराज्यीय सीमा पर 12 क्षेत्रों में लंबे समय से विवाद है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Myanmar Earthquake: म्यांमार में 7.7 की तीव्रता से डोली धरती तो जान बचाने के लिए भागे लोग, तभी सुनामी जैसी आई लहर फिर...VIDEO

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड