'पेट्रोल पंप पर शुद्ध और E20 पेट्रोल में चयन का हो विकल्प...',विवाद के बीच अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, फैसले पर पुनर्विचार की मांग

अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसके जरिए उन्होंने हर पेट्रोल पंप पर ई-20 पेट्रोल और सामान्य पेट्रोल पंप दो विकल्प उपलब्ध कराने की मांग की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arvind kejriwal lettter to pm modi
अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी | Image: ANI

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) को लेकर शुरू हुआ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी इसे लेकर जोर-शोर से आवाज उठा रहे है। विवाद कुछ दिनों से कार कंपनियों से सवाल कर रहे हैं। अब केजरीवाल ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। आईए जानते हैं केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में क्या लिखा है...

मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर एक फिर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस मामले पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। अपने पत्र में केजरीवाल ने पीएम से अनुरोध किया है कि पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और ई20 पेट्रोल दोनों विकल्प उपलब्ध कराए जाएं, ताकि ग्राहकों को अपनी पसंद का ईंधन चुनने की आजादी मिले।

केजरीवाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से उन वाहनों के लिए E20 पेट्रोल के रोलआउट पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया जो ईंधन का उपयोग करने के लिए डिजाइन नहीं किए गए हैं। साथ ही उन्होंने ई20 पेट्रोल की कीमतें कम करने की भी मांग की है। केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम जनता की ओर से एक पिटीशन भी तैयार की है। कोई भी व्यक्ति AAP की आधिकारिक वेबसाइट या StopE20petrol.com पर जाकर इस याचिका पर हस्ताक्षर कर सकता है और अपनी राय दर्ज करा सकता है।

वाहन निर्माता कंपनियों से भी मांगा जवाब

बता दें कि इससे पहले केजरीवाल ने देश की 29 वाहन निर्माता कंपनियों को पत्र लिखकर पूछा था कि क्या उनके 2023 से पहले बने वाहन ई20 पेट्रोल के उपयोग के लिए पूरी तरह सुरक्षित और अनुकूल हैं। उन्होंने  E20 पेट्रोल के उपयोग से माइलेज में गिरावट या वाहन के पुर्जों को नुकसान पर ऑटो कंपनियों से लिखित आश्वासन भी मांगा है।

Advertisement

केजरीवाल ने आम लोगों से की ये अपील

केजरीवाल ने लोगों से भी अपील की है कि वे इस मुद्दे पर अपनी राय और अनुभव उन्हें साझा करें। उन्होंने कहा कि जब वे प्रधानमंत्री से मिलेंगे, तो लोगों के सुझाव और प्रतिक्रियाएं भी उनके सामने रखेंगे। साथ ही लोगों से अनुरोध किया कि वे इस मुद्दे पर वीडियो बनाकर इंटरनेट और सोशल मीडिया पर शेयर करें, ताकि यह मुद्दा और अधिक लोगों तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें: 'चढ़ावा चोरी का कटाक्ष करने वाले कभी मंदिर में नमाज...' बोले CM योगी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड