'जो आज राम मंदिर चढ़ावा चोरी का कटाक्ष कर रहे हैं, वही, कभी भगवान के घर में नमाज पढ़वाते थे', ऊंचाईयों पर यूपी कार्यक्रम में बोले CM योगी

'UP Summit 2026-ऊंचाइयों पर उत्तर प्रदेश' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष पर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 CM Yogi
CM Yogi | Image: Republic

CM Yogi in UP Summit 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष पर हमला बोला है।राजधानी लखनऊ में आयोजित रिपब्लिक भारत के कार्यक्रम 'UP Summit 2026- ऊंचाइयों पर उत्तर प्रदेश' को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा है कि "अयोध्या की आस्था की बात आज वो लोग कर रहे हैं, जो कभी राम को मानते ही नहीं थे। ये वही लोग जो हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाते थे।"

'UP Summit 2026- ऊंचाइयों पर उत्तर प्रदेश' कार्यक्रम का शानदार आगाज लखनऊ में हुआ। कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ-साथ उनकी कैबिनेट कई मंत्री भी शिरकत कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने बताया कि कैसे पिछले 9 सालों में पूरी यूपी की तस्वीर बदल दी। प्रदेश को डबल इंजन की सरकार ने विकास की राह पर आगे बढ़ाया है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मुद्दे का भी जिक्र किया।

चढ़ावा चोरी पर क्या बोले सीएम योगी?

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘यूपी में पहले विकास के नाम पर जो पैसा आता था, वो खास लोगों के पैकट में चला जाता था। प्रदेश के विकास पर प्रश्न उठाने वाले लोग कौन है? ये वहीं लोग हैं जो आज श्री राम जन्मभूमि चोरी के मामले को लेकर इतना हो हल्ला कर रहे हैं। घटना जो भी घटी दुर्भाग्यपूर्ण थी और ट्रस्ट के सिफारिश के आधार पर SIT पूरे मामले की जांच कर रही है। दोषियों पर कार्रवाई भी हो रही है।’

विपक्ष लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है-CM योगी

सीएम योगी ने आगे कहा, ‘अब प्रश्न ये उठता है कि जिसमें एक एजेंसी जांच कर रही है, जांच के आधार पर ट्रस्ट की ओर से भी कार्रवाई हो रही है। इस्तीफे भी सामने आ रहा है, उस पर प्रश्न उठाना सीधे के साथ खिलवाड़ की बात हो रही है। हिंदू धामों पर प्रहार हो रहा है। ऐसा करने वाले वो लोग है जो गरीबों के पैसे की डकैती करते थे। अयोध्या की आस्था की बात आज वो लोग कर रहे है, जो कभी हनुमानगढ़ी में लोगों से नमाज पढ़वाते थे। मैं रिपब्लिक के मंच से लोगों को आग्रह करूंगा कि वो उन मानसिकताओं को समझें जो राष्ट्र सर्वोपरि नहीं है।’

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले 9 वर्षों में राज्य में आए सकारात्मक बदलावों का प्रमुखता से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब हम लोगों ने काम करना प्रारंभ किया, निर्णय लेने प्रारंभ किए, जनता-जर्नादन का समर्थन सामने आया और उसके साथ ही अलग-अलग समय के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप परिणाम आने प्रारंभ हुए। आज मैं कह सकता हूं कि वास्तव में उत्तर प्रदेश बीमारू नहीं था, बीमारू वो मानसिकता थी जो यूपी के अंदर 2017 के पहले शासन कर रही थी, जिसने यूपी को बीमार करके छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें:  'बीमारू UP नहीं, बीमारू वो मानसिकता थी जो 2017 से पहले शासन कर रही थी'

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड