अपडेटेड 1 July 2024 at 16:54 IST
अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, पुल टूटने से कई गांव से नेटवर्क टूटा; खतरे में लोगों की जान
Arunachal Pradesh rain Alert: अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण सोमवार को कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
- भारत
- 3 min read

Arunachal Pradesh Heavy rain Alert: अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण सोमवार (1 जुलाई) को कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं राज्य की प्रमुख नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कामेंग नदी ने कामेंग जिले के सेप्पा में कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं, स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि कुरुंग जिले को, जो चीन की सीमा से सटा हुआ है, देश से अलग कर दिया है। कुरुंग नदी पर बना पुल बह गया है, जिससे आसपास के 34 गांव प्रभावित हुए हैं।
बताया जा हा है कि राज्य की राजधानी ईटानगर के डिवीजन क्षेत्र में हुए भूस्खलन से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और एक कार दब गई लेकिन कार चला रही महिला बाल-बाल बच गई। कोलोरियांग से विधायक पानी तराम ने भी इस बारे में बात करते हुए कहा कि कुरुंग पुल के बह जाने से कुरुंग कुमे जिले से संपर्क टूट गया है।
नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से पार
अधिकारियों ने बताया कि नामसाई जिले और लोहित जिले के वाकरो गोल चक्कर में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है क्योंकि सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। उन्होंने बताया कि अब तक नामसाई और वाकरो के 34 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
नदी के किनारों पर जाने से बचे, सतर्क रहे
अधिकारियों ने बताया कि लोगों को सतर्क रहने और सभी एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है। साथ ही उन्हें नदियों या नदी के किनारों पर जाने से भी परहेज करने की सलाह दी गई है। वहीं पूर्वी सियांग जिले में सियांग नदी और उसकी सहायक नदियों और बाकी बारहमासी धाराओं का जलस्तर उफान पर है। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पासीघाट-यिंगकि ओंग और पासीघाट-आलो राजमार्गों पर भूस्खलन होने से आवागमन बाधित हुआ है। पूर्वी सियांग के पासीघाट, रुक्सिन, मिरेम और बिलाट क्षेत्रों तथा निचले सियांग जिले के कुछ हिस्सों में बाढ़ का पानी भर चुका है।
Advertisement
IMD ने इन जिलों में किया रेल अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चांगलांग, नामसाई, लोहित, निचली दिबांग घाटी, पूर्वी सियांग और निचले सियांग जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। IMD ने अगले दो दिन में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम की स्थिति के मद्देनजर ईटानगर और आसपास के क्षेत्रों के सभी स्कूल पांच दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर बोले PM मोदी- पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर विषय है
Advertisement
अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम की स्थिति पर IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि, ‘इस वक्त मानसून सक्रिय अवस्था में है... पूर्वोत्तर राज्यों में विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश में अगले 2-3 दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान है... मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में हर जगह हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है... पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून आगे बढ़ रहा है, अगले 2-3 दिनों में देश के बाकी हिस्सों में मानसून आगे बढ़ जाएगा।’
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 1 July 2024 at 16:36 IST