अपडेटेड 7 August 2025 at 18:05 IST

Independence Day 2025: 15 अगस्त को 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे या 79वां? यहां करिए अपना कन्फ्यूजन दूर

78th or 79th Independence Day 2025: भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों के चंगुल से आजादी मिली थी, जो हमारे देश का पहला स्वतंत्रता दिवस था।

Follow : Google News Icon  
Independence Day 2025
Independence Day 2025 | Image: Freepik

78th or 79th Independence Day 2025: 15 अगस्त की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, लोग इस कन्फ्यूजन में हैं कि इस बार भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या 79वां स्वतंत्रता दिवस।

आपको बता दें कि भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों के चंगुल से आजादी मिली थी, जो हमारे देश का पहला स्वतंत्रता दिवस था। इस ऐतिहासिक अवसर ने उन लाखों भारतीयों के दो शताब्दियों से भी अधिक समय से चले आ रहे विरोध और संघर्ष का अंत किया, जो एक स्वतंत्र और स्वाधीन देश चाहते थे। यह दिन स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और आम नागरिकों द्वारा दिए गए उन महान बलिदानों का सम्मान करता है, जिन्होंने अपने देश की स्वतंत्रता के लिए भारी कष्ट सहते हुए ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध वीरतापूर्वक खड़े हुए।

15 अगस्त को 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे या 79वां?

अगर आप 1947 से अब तक के साल को कैलकुलेट करेंगे तो 2025 से 1947 घटाने पर हमें 78 मिलेगा। इसका मतलब है कि भारत को अंग्रेजों से आजादी मिलने के 78 साल पूरे हो गए हैं। हालांकि, जब बात स्वतंत्रता दिवस के दिनों को काउंट करने की आती है तो ये थोड़ा अलग हो सकता है और लोगों को इसमें कन्फ्यूजन हो सकती है। कुछ लोग ये गलत मान लेते हैं कि 2025 से 1947 को घटाने पर 78 मिलता है, तो इस साल हम 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।

हालांकि, यह सही है कि 2025 - 1947 = 78 साल होगा, लेकिन यह आंकड़ा स्वतंत्रता के पूरे हो गए सालों की संख्या को दर्शाता है, न कि मनाए गए स्वतंत्रता दिवसों की संख्या। भारत ने अपना पहला स्वतंत्रता दिवस साल 1947 को मनाया था, न कि 1948 को। इसका मतलब है कि साल 1947 से ही काउंटिंग 1 से शुरू होगी, यानी भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः भारत पर टैरिफ लगाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अपने ही देश में चौतरफा घिरे!

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 7 August 2025 at 18:05 IST