अपडेटेड 28 July 2024 at 10:44 IST
गुलाबचंद कटारिया पंजाब तो संतोष गंगवार बने झारखंड के राज्यपाल, 9 राज्यों को मिले नए गर्वनर
राष्ट्रपति मुर्मू ने पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से एक लिस्ट आई है।
- भारत
- 2 min read

President Droupadi Murmu governor appointments: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक लिस्ट में इस बात की जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा भी स्वीकार किया है। उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है जो फिलहाल असम के राज्यपाल हैं। खबर ये भी हैं कि एक केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल को भी नियुक्त किया गया है।
9 राज्य के राज्यपाल नियुक्त
जानकारी के मुताबिक, 9 राज्य के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं जिनमें, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े नियुक्त हुए, इसके साथ तेलंगाना - जिष्णु देव वर्मा, सिक्किम -ओम प्रकाश माथुर, झारखंड - संतोष गंगवार, महाराष्ट्र - सी पी राधाकृष्णन, पंजाब - गुलाब चंद कटारिया, असम- मणिपुर - लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मेघालय - सी एच विजयशंकर और छत्तीसगढ़ का राज्यपाल रमेन डेका को नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, इन राज्यों को नए गवर्नर मिले:
- हरिभाऊ किशन राव बागडे - राजस्थान
- जिष्णु देव वर्मा - तेलंगाना
- संतोष कुमार गंगवार - झारखंड
- सीपी राधा कृष्णनन - महाराष्ट्र
- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य - असम और मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार
- गुलाब चंद कटारिया - पंजाब
- रमन डेका - छत्तीसगढ़
- सीएच विजयशंकर - मेघालय
- ओम प्रकाश माथुर - सिक्किम
- के. कैलाशनाथन - पुडुचेरी के उपराज्यपाल
राष्ट्रपति ने राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान, झारखंड, पंजाब, असम और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है, जिसमें लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को मणिपुर के अतिरिक्त प्रभार के साथ असम का राज्यपाल बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : Breaking: दिल्ली के IAS कोचिंग सेंटर में मरने वाले स्टूडेंट्स के नाम आए सामने, जानिए उम्र और पता
Advertisement
के कैलाशनाथन पुडुचेरी के उपराज्यपाल नियुक्त
वहीं, संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नये राज्यपाल होंगे, जो सी पी राधाकृष्णन की जगह लेंगे। सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुलाब चंद कटारिया को बनवारीलाल पुरोहित के स्थान पर पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, खबरों के मुताबिक एक केंद्र शासित प्रदेश का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। जिसमें के कैलाशनाथन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें : 4 घंटे तक कोई नहीं आया...बच जाती IAS कोचिंग सेंटर के स्टूडेंट्स की जान; चश्मदीद ने क्या-क्या बताया
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 28 July 2024 at 10:39 IST