एक और प्रेमी जोड़ा सिक्किम से लापता, 5 मई को हुई थी शादी; 1000 फीट गहरी खाई का क्या है रहस्य?

मेघालय के बाद अब सिक्किम से एक नए प्रेमी जोड़े के लापता होने की जानाकारी सामने आई है। 5 मई को दोनों की शादी हुई थी, और 25 मी को दोनों हनीमून पर सिक्किम गए थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Another couple missing, went to Sikkim for honeymoon
एक और प्रेमी जोड़ा लापता, हनीमून पर गए थे सिक्किम। | Image: x

इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम जैसा ही एक मामला सामने आया है। राजा और सोनम हनीमून पर मेघालय गए थे, जहां से उनके लापता होने की खबर सामने आई थी। वहीं अब ऐसे ही एक मामले में यूपी का एक नवविवाहित जोड़ा बीते कई दिनों से लापता है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का कौशलेंद्र प्रताप सिंह और अंकिता सिंह 11 दिनों से सिक्किम से लापता हैं।

कौशलेंद्र और अंकिता हनीमून के लिए सिक्किम गए थे। हालांकि, उनके परिवार की तरफ से साझा जानकारी के अनुसार 29 मई को सिक्किम में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सिक्किम में सफर करने के लिए नवविवाहित दंपति ट्रैवलर में बैठते हैं, जिसमें अन्य कई लोग सवार होते हैं। हालांकि, उनका वाहन 1000 फीट गहरी खाई में गिर गया। 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अबतक दोनों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

गहरी खाई में गिरने के बाद से लापता कपल

वाहन में सवार दो लोगों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक जनरल वॉर्ड में और एक व्यक्ति ICU में भर्ती है। इन दोनों लोगों ने पुष्टि की है, कि ये दंपति हादसे के वक्त ट्रैवल में मौजूद थे। लेकिन सवाल ये उठता है कि हजार फीट गहरी खाई में वाहन गिरने के बाद दोनों अबतक लापता हैं। जांच में पुलिस को कई अन्य यात्रियों के कपड़े या अन्य सामान तो मिले हैं, लेकिन इन दोनों का एक चप्पल तक अबतक नहीं मिला है। 

अबतक 1 मौत की हुई पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुल 11 लोगों में से 8 लोग अब भी लापता हैं। 8 लोगों के बारे में अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है तो वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि 5 मई को दोनों की बातचीत हुई ती और 25 मई तो वह हनीमून मनाने के लिए सिक्किम गए थे। 29 मई को अंकिता से उनके पिता विजय सिंह की फोन पर बात हुई थी।

Advertisement

वहीं दूसरी ओर सोनम और राजा रघुवंशी के मामले में मुख्य आरोपी सोनम ने यूपी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। मेघालय के सोहरा के पास एक खाई से राजा की डेडबॉडी मिलने के 7 दिन बाद कहानी में नया ट्विस्ट तब आ गया जब पत्नी सोनम ने 17 दिनों के बाद यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर पुलिस को सरेंडर कर दिया। इसके साथ ही मेघालय पुलिस ने उन 4 हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो मध्य प्रदेश के ही रहने वाले हैं। अब इस मामले में जो भी खुलासे आ रहे हैं उससे ये साफ होता जा रहा है कि राजा की हत्या में पत्नी सोनम का ही हाथ दिखाई दे रहा है।

राजा हत्याकांड केस में कब-क्या हुआ था?

11 मई: इंदौर में राजा और सोनम की शादी हुई थी
20 मई: पति और पत्नी हनीमून के लिए मेघालय गए
22 मई: कपल ने रूट ब्रिज का दौरा किया और नोंग्रियाट में नाइट हाल्ट किया
23 मई: इसके ठीक अगले दिन ही कपल वहां से चेक आउट करता है और परिवार से उनका संपर्क टूट जाता है। इसी दिन उनकी बाइक बरामद होती है जिसे उन्होंने रेंट पर ली थी।
2 जून: एक सप्ताह से अधिक समय तक लापता रहने के बाद अचानक 2 जून को केस में बड़ा अपडेट मिलता है और राजा रघुवंशी की डेडबॉडी सोहरा के पास खाई में मिलती है।
9 जून: राजा की हत्या के एक सप्ताह बाद सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर सरेंडर कर दिया।
9 जून: ठीक इसी दिन मेघालय पुलिस भी बड़ा अपडेट देते हुए  से मध्य प्रदेश के 4 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Premanand Maharaj: लव मैरिज करना चाहते हैं बच्चे तो क्या करें माता-पिता? प्रेमानंद महाराज की राय
 

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड