
Premanand Maharaj: लव मैरिज करना चाहते हैं बच्चे तो क्या करें माता-पिता? प्रेमानंद महाराज की राय
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज राधावल्लभ संप्रदाय के प्रतिष्ठित संत हैं। उनके उपदेश आज भारत के घर-घर में सुने जाते हैं। 'नामजप' और भगवान के भजन को सब समस्याओं की औषधि बताने वाले प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों ने आज लाखों लोगों के जीवन में परिवर्तन ला दिया है। जिनमें अधिकतर युवा हैं। प्रेमानंद महाराज ने बच्चों की लव मैरिज पर माता-पिता के रुख पर अपनी बात रखी।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
प्रेमानंद महाराज का नाम आज हर घर में गूंज रहा है। उनके प्रवचन और सरलता ने करोड़ों लोगों के भक्ति के मार्ग की ओर मोड़ दिया है। उनके प्रवचन सुनने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं।
Image: Facebook
एकांतिक वार्ता के दौरान जब प्रेमानंद महाराज से प्रश्न पूछा गया कि आज कल बच्चे लव मैरिज पर ज्यादा विश्वास करते हैं और शादी का प्रस्ताव माता पिता के सामने रखते हैं तो ऐसे में माता-पिता क्या करें?
Image: FacebookAdvertisement
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि माता-पिता को बच्चों को साथ देना चाहिए। पर ये निर्णय करते हुए कि कहीं वो बचपने में कोई गलती तो नहीं कर रहा है। अगर वो गलत हैं तो समझाने की चेष्ठा करें।
Image: Facebook
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि माता-पिता के लिए बुद्धिमानी यही है कि बच्चों से कहें कि तुम सुखी रहो। अगर हमारी बात नहीं भी मानते हो तो भी हम तुम्हारा सहयोग करेंगे।
Image: FacebookAdvertisement
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि माता पिता को बच्चों का सहयोग कर देना चाहिए लेकिन इतना जरूर बता देना चाहिए कि बाद के परिणाम में हम तुम्हारे सहयोगी नहीं होंगे।
Image: Facebook