ONGC Konaseema Well Fire: आंध्र प्रदेश के कोनासीमा में धमाका, गैस रिसाव से तेल के कुएं में लगी आग, रेस्क्यू जारी

ONGC Konaseema Well Fire: आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में ONGC के एक स्थल से गैस रिसाव का मामला सामने आया है। गैस रिसाव के बाद आग की लपटें और गैस का घना फैलाव देखा गया। आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
andhra pradesh ongc konaseema well fire fire extinguishers casualties rescue
आंध्र प्रदेश के कोनासीमा में धमाका, गैस रिसाव से तेल के कुएं में लगी आग | Image: social media

ONGC Konaseema Well Fire: आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में सोमवार, 5 जनवरी को ओएनजीसी (ONGC) के एक तेल कुएं के पास गैस रिसाव का मामला सामने आया है। गैस रिसाव के बाद आसपास के इलाकों में अफर-तफरी का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद आसपास के गांवों को तुरंत ही खाली करा लिया गया। 
गैर रिसाव के बाद स्थानोय लोगों के अनुसार घटना स्थल पर आग की लपटें उठीं और घनी गैस कोहरे की तरह आसपास फैल गई। सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय प्रसाशन ने एहतियाती कदम उठाते हुए दिशा निर्देश दिया है। संभावित खतरे को देखते हुए आसपास के इलाके में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई।  

आसपास के इलाके को खाली कराया गया

आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में ओएनजीसी (ONGC) के एक तेल कुएं के पास गैस रिसाव का मामला समाने आते ही स्थानीय प्रशासन ने आसपास के गांवों को तुरंत ही खाली करा लिया है। एहतियाती कदम उठाते हुए प्रशासन ने इलाके में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। के अलावा, प्रशासन द्वारा रसोई गैस चूल्हों के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है।

रेस्क्यू अभियान जारी

कोनसीमा जिले में लगी भयानक आग के बाद मौके पर दमकल विभाग पहुंची। दमकल विभाग द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है। अभी तक इस गैस रिसाव के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

ये भी पढ़ें: तड़के 4:21 बजे का समय, लैंडलाइन पर तीन रिंग और 50 सेकेंड में 4 सवाल...जब वेनेजुएला पर हमले के बाद रिपोर्टर ने मिलाया ट्रंप को कॉल
 

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड