आंध्र प्रदेश में लड़कियों पर आरी से हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में घायल, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर किया था हमला

आंध्र प्रदेश में दसवीं कक्षा की छात्रा पर स्कूल के भीतर चेनसॉ से हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने अनंतपुर के जंगलों में घेर लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर किया था हमला
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर किया था हमला | Image: ANI

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। राप्थाडु जिला परिषद हाई स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्राओं पर जानलेवा हमला करने वाले सिरफिरे आरोपी हेमंत को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान हुई गोलीबारी में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Class में घुसकर आरी से हमला

घटना शनिवार की है, जब आरोपी हेमंत क्लासरूम में चल रही पढ़ाई के बीच अचानक अंदर घुस आया। उसने बैटरी से चलने वाली आरी (saw) निकालकर 10वीं की एक छात्रा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस भयावह हमले में छात्रा का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि उसकी गर्दन, चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आई उसकी सहपाठी भी इस हमले में घायल हो गई, जिसका टखना फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित छात्रा को बेहतर इलाज के लिए बैंगलोर के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर पथराव और चाकू से हमला

घटना के बाद आरोपी पास के जंगली इलाके में जाकर छिपा हुआ था। खुफिया सूचना के आधार पर जब पुलिस की टीम उसे पकड़ने पहुंची, तो हेमंत ने आत्मसमर्पण करने के बजाय भागने की कोशिश की। उसने पुलिसकर्मियों पर पत्थरों से हमला कर दिया और चाकू लहराने लगा। आरोपी के इस अचानक हमले में कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।

जवाबी कार्रवाई में आरोपी को लगीं 6 गोलियां

स्थिति को नियंत्रित करने और आत्मरक्षा में पुलिस अधिकारियों ने आरोपी पर गोलियां चलाईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी हेमंत पर कुल 6 राउंड फायरिंग की गई। गोलीबारी में आरोपी बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात के बाद इलाके के अभिभावकों और छात्रों में भारी आक्रोश व खौफ का माहौल है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, Hylo Open 2026 जीतने वाली बनी पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड