अपडेटेड 21 August 2024 at 22:47 IST
आंध्र प्रदेश के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, अबतक 15 लोगों की मौत; CM नायडू ने मदद का दिया भरोसा
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका हो गया है। इस धमाके में अबतक 15 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं 30 के करीब लोग घायल हुए।
- भारत
- 2 min read

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 15 के करीब पहुंच गई। वहीं घायलों की संख्या 30 के आसपास है। राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीड़ितों की हर संभव मदद का भरोसा जताया है।
अनकापल्ली कलेक्टर विजय कृष्णन नेघटना के बारे में जानकारी दी, "अनकापल्ले के अचुतापुरम SEZ में एक कंपनी में रिएक्टर विस्फोट की घटना में मरने वालों की संख्या 14 हो गई।" वहीं दूसरी ओर सीएम नायडू ने उच्च तरीय जांच के आदेश दिए हैं। आंध्र प्रदेश की पीआर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सीएम नायडु अचुतापुरम फार्मा कंपनी में हुए ब्लास्ट में मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। घटनास्थल का भी दौरा करेंगे।
धुएं के कारण रेस्क्यू टीम नहीं कर पा रही एंट्री
आंध्र प्रदेश के श्रम, कारखाना, बॉयलर और बीमा चिकित्सा सेवा मंत्री वासमसेट्टी सुभाष ने कहा, "अनकापल्ली जिले के अच्युतपुरम में एक निजी कंपनी में रिएक्टर विस्फोट हुआ। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। घायलों को दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घने धुएं के कारण बचाव दल फिलहाल परिसर में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं और बचाव अभियान जारी है। यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी के अंदर अभी कितने लोग फंसे हो सकते हैं। बचाव दल जल्द से जल्द वहां पहुंचने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द ही आगे की जानकारी दी जाएगी।"
कलेक्टर कृष्णन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, "फैक्ट्री में दो पालियों में 381 कर्मचारी काम करते हैं। विस्फोट दोपहर को भोजनावकाश के समय हुआ। इसलिए कर्मचारियों की उपस्थिति कम थी।" उन्होंने कहा कि संदेह है कि विस्फोट बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। 33 घायल लोगों को अनकापल्ली और अचुतापुरम के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि अग्निशमन विभाग छह दमकल गाड़ियों की मदद से बचाव कार्य में लगा हुआ है।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: PM Modi Poland Visit: मोदी ने दिखाया बड़प्पन... वारसॉ समारोह के दौरान माइक ठीक कर यूं की मदद, VIDEO
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 21 August 2024 at 21:27 IST