अपडेटेड 18 November 2024 at 15:11 IST

अंडमान एवं निकोबार प्रशासन जल्द शुरू कर सकता है सी प्लेन सेवा

अंडमान और निकोबार प्रशासन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के साथ मिलकर पोर्ट ब्लेयर और द्वीपसमूह के अन्य द्वीपों पर सी प्लेन सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Andaman and Nicobar administration may soon start sea plane service
अंडमान एवं निकोबार में शुरू होगा सी प्लेन सेवा | Image: Representative /PTI

अंडमान और निकोबार प्रशासन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के साथ मिलकर पोर्ट ब्लेयर और द्वीपसमूह के अन्य द्वीपों पर सी प्लेन सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नागरिक उड्डयन सचिव विश्वेन्द्र ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन पोर्ट ब्लेयर से स्वराज द्वीप (हैवलॉक द्वीप), पोर्ट ब्लेयर और शहीद द्वीप (नील द्वीप) और पोर्ट ब्लेयर तथा लॉन्ग द्वीप (उत्तर और मध्य अंडमान) के बीच सी प्लेन (समुद्री विमान) सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘कनाडा की ‘डी हैविलैंड एयरक्राफ्ट कंपनी’ द्वारा रविवार को हेलीपैड से हैवलॉक द्वीप (जिसे अब स्वराज द्वीप के नाम से जाना जाता है) तक सी प्लेन सेवा का तकनीकी प्रदर्शन किया गया और यह श्री विजया पुरम (पोर्ट ब्लेयर) में मरीना वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उतरा।’’ अंडमान एवं निकोबार प्रशासन के नागरिक उड्डयन निदेशक जतिंदर सोहल ने बताया कि इसमें 16 यात्री बैठ सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मणिपुर में हिंसा के बाद एक्शन में गृह मंत्रालय, NIA को सौंपी जिम्मेदारी

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 18 November 2024 at 15:11 IST