आम आदमी को लगा महंगाई का बड़ा झटका, अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी, जानें नई दरें कब से होगा लागू

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन, जिसकी आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (AMUL) में हिस्सेदारी है, ने दूध के विभिन्न उत्पादों की कीमतें बढ़ा दी हैं। इसके साथ ही मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mother Dairy Milk Prices
Mother Dairy Milk Prices Hike | Image: @MotherDairyMilk

लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी की रसोई की बजट में एक और बड़ा बम फूटा है। देश की दो प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के साथ ही आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है। सोना, पेट्रोल-डीजल, LPG के बाद अब दूध की कीमतों में भी इजाफा हो गया।


गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन, जिसकी आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (AMUL) में हिस्सेदारी है, ने दूध के विभिन्न उत्पादों की कीमतें बढ़ा दी हैं। इनमें 1 लीटर अमूल ताजा पर 2 रुपये और 500 ml अमूल गोल्ड पर 1 रुपये की बढ़ोतरी शामिल है। अमूल ने पूरे देश में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी

मदर डेयरी ने भी अपने लिक्विड दूध के विभिन्न प्रकारों की उपभोक्ता कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। मदर डेयरी ने पिछली बार दूध की कीमतों में बदलाव अप्रैल 2025 के आखिर में किया गया था। यह बढ़ोतरी भी 14 मई से प्रभावी होगी। यानी कल से अमूल और मदर डेयरी के दूध नई कीमतों के साथ मिलेगी।

क्यों बढ़ाया दूध का दाम?

अमूल ने इससे पहले आखिरी बार दूध के दाम 1 मई 2025 को बढ़ाए थे. तब भी कंपनी ने ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। कंपनी का कहना है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के कारण वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे इनपुट कॉस्ट और ऑपरेशनल खर्चों में बड़ी वृद्धि हुई है। दूध उत्पादन की बढ़ती लागत को देखते हुए यह मामूली बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी।

Advertisement

अब इन उत्पादों के भी बढ़ेंगे दाम

दूध की कीमतों में इजाफा होने से इससे बनने वाले उत्पादों (घी, पनीर, दही, मक्खन) के दाम भी बढ़ेंगे। कीमतों में बढ़ोतरी से मध्यम वर्ग और निम्न-मध्यम वर्ग के परिवारों के रसोई बजट पर सीधा असर पड़ेगा। पहले से ही सब्जी, अनाज और अन्य जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे आम आदमी के लिए यह नया झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  5 मिनट में बनाएं खस्ता पालक पूरी, खास ट्रिक से फूलेगी गुब्बारे जैसी
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड