अमृतसर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या

Mad Sandhu: शनिवार को अमृतसर में बेखौफ बदमाशों का तांडव देखने मिला है, जहां मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू को गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Social media influencer Mad Sandhu shot dead in Amritsar
Amritsar: दिनदहाड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | Image: X

Mad Sandhu: शनिवार, 3 अक्टूबर को अमृतसर में बेखौफ बदमाशों का तांडव देखने मिला है। बदमाशों ने मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद सड़क पर गिरे मैड संधू का वीडियो सोशल मिडीय पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मैड संधू खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े मिले, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

मैड संधू को लगी दो गोलियां

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि यह घटना लोहारका रोड पर हुई, जहां संधू को दो गोलियां लगीं। उन्हें तुरंत गंभीर हालत में फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया।

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ने क्या बताया?

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। DCP पीएस विर्क के अनुसार, पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। उन्होंने कहा कि मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिवार के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरुआती जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे का मकसद और हमलावरों की पहचान की जांच की जा रही है। 

एक जाना-पहचाना सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर-मेकअप आर्टिस्ट

मैड संधू पॉडकास्ट पर एक जानी-मानी पहचान थे, जहां वे मेकअप, फिल्म इंडस्ट्री और जेंडर इश्यूज़ पर खुलकर बात करते थे। हालांकि, उनकी पब्लिक मौजूदगी को अक्सर सोशल मीडिया पर होमोफोबिक गालियों का सामना करना पड़ा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड