जाना था अमृतसर लेकिन लैंडिंग के दौरान हुई भारी चूक, एयर इंडिया का विमान पहुंच गया पाकिस्तान, फिर क्या हुआ?

एयर इंडिया ने बुधवार को कन्फर्म किया कि 22 जून को दिल्ली से अमृतसर जा रही एक फ्लाइट, अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान 'गो-अराउंड' (लैंडिंग रद्द करके दोबारा चक्कर लगाना) करते हुए कुछ देर के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस में चली गई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Air India IndiGo
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Unsplash

एयर इंडिया ने बुधवार को कन्फर्म किया कि 22 जून को दिल्ली से अमृतसर जा रही एक फ्लाइट, अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान 'गो-अराउंड' (लैंडिंग रद्द करके दोबारा चक्कर लगाना) करते हुए कुछ देर के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस में चली गई थी। एयरलाइन ने यह भी बताया कि इस घटना की जानकारी एविएशन रेगुलेटर DGCA को दे दी गई है और इसकी आंतरिक जांच चल रही है।

आपको बता दें कि इस दौरान फ्लाइट दो मिनट से भी कम समय तक पाकिस्तानी एयरस्पेस में रही थी। इस मामले में DGCA का भी बयान आ गया है।

DGCA ने क्या कहा?

DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन) ने एक बयान में कहा, "22.06.2026 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI 479 (दिल्ली - अमृतसर) उड़ा रहे एयरबस 321 एयरक्राफ्ट (VT-PPV) को लैंडिंग से पहले 'होल्ड' करने (इंतजार करने) के लिए कहा गया, क्योंकि एक 'बर्ड स्ट्राइक' (पक्षी के टकराने) की घटना के बाद रनवे का निरीक्षण किया जा रहा था। रडार वेक्टरिंग के दौरान लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू करने पर, एयरक्राफ्ट कुछ समय के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस में चला गया। इस घटना के बारे में पाकिस्तान ATC अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाया गया। आखिरकार एयरक्राफ्ट को वापस दिल्ली मोड़ दिया गया और वह सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गया। घटना की जानकारी न देने के लिए अमृतसर में संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और ऑपरेटिंग क्रू के खिलाफ अंतरिम कार्रवाई की गई है।"

ये भी पढ़ेंः अमेरिका ने सीरिया को दहलाया, ISIS सरगना अली हुसैन अल-उलैवी की मौत

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड