Amravati Scandal: यौन शोषण के आरोपी अयान का था भौकाल, बर्थडे पर BOSS की टी-शर्ट पहन काटा केट, जमकर आतिशबाजी, पुलिस अधिकारियों ने दी बधाई, VIDEO

अमरावती के परतवाड़ा में लड़कियों के यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में मुख्य आरोपी अयान का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में अयान अपना बर्थडे मनाता नजर आ रहा है। यहां देखें-Video

Follow : Google News Icon  

अमरावती यौन शोषण मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मामले मे मुख्य आरोपी समेत SIT ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस बीच लड़कियों के साथ यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में मुख्य आरोपी अयान का एक नया वीडियो पुलिस के हाथ लगा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

अमरावती के परतवाड़ा में लड़कियों के यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में मुख्य आरोपी अयान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्य आरोपी अयान अहमद बॉस नाम की टी-शर्ट पहनकर पुलिस की मौजूदगी में अपना बर्थडे केक काटता नजर आ रहा है।

पुलिस की मौजूदगी में अयान ने मनाया था बर्थडे

चौंकानेवाली बात है कि पुलिस भी मुख्य आरोपी अयान को जन्मदिन की बधाई देने आई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि अयान का जन्मदिन किसी त्योहार की तरह मनाया जा रहा है। पटाखे फोड़े जा रहे हैं, आतिशबाजी हो रही है। अयान के लिए एक नहीं लाइन से कई केक रखा हुआ है। पुलिस ने आरोपी अयान को अपने हाथों से केक खिलाया और जन्मदिन की बधाई दी।

अमरावती SP ने लिया एक्शन

एक तरफ जहां परतवाड़ा मामलों में शुरू में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा था, वहीं दूसरी तरफ अब मुख्य आरोपी को केक खिलाने का एक वीडियो सामने आया है, जिससे हंगामा मच गया है। अमरावती SP ने इस वीडियो में दिखाई देने वाले पुलिस वालों समेत कुल 6 पुलिस कर्मियों का अमरावती कंट्रोल रूम में तबादला किया। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ इंटरनल जांच भी शुरू की गई है।

Advertisement

अयान ने 100 से अधिक लड़कियों को बनाया निशाना

बता दें कि परतवाड़ा इलाके में 19 वर्षीय अयान अहमद तनवीर को नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने, उन्हें ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दावा किया जा रहा है कि अयान अहमद तनवीर ने करीब 180 लड़कियों को निशाना बनाया और ऐसे 350 से ज्‍यादा वीडियो बनाए। हालांकि पुलिस ने अब तक सिर्फ आठ पीड़ितों से ही संपर्क किया है जिनकी पहचान पक्की हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट है TCS की HR मैनेजर निदा खान, पुलिस को मिल गई लोकेशन
 

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड