कोलकाता चोरबागान भगदड़ के बाद एक्शन में अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल; डॉक्टरों से लिया हेल्थ अपडेट

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के अपने सभी तय राजनीतिक कार्यक्रम टाल दिए और सीधे अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। साथ ही, उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में कोई कमी न रखी जाए और उन्हें हर मुमकिन मेडिकल मदद दी जाए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amit Shah, Suvendu Adhikari Meet Injured at Apollo Hospital
अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी ने अपोलो अस्पताल में घायलों से मुलाकात की | Image: ANI

Amit Shah meets Kolkata Stampede Injured: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार (18 अक्टूबर) को कोलकाता के अपोलो अस्पताल पहुंचकर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ के घायलों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के इलाज के बारे में जानकारी ली और उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए।

उत्तरी कोलकाता के चोरबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम महासप्तमी के दिन भारी भीड़ और बारिश के दौरान भयानक हादसा हुआ था। इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

शाह ने डॉक्टरों को दिए निर्देश

इसी बीच, अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के अपने सभी निर्धारित राजनीतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया। वे घायलों से मिलने के लिए सीधे अस्पताल पहुंचे और वहां उनका हाल जाना। इसी दौरान उन्होंने डॉक्टरों को उन्हें मुमकिन मेडिकल एड मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस दौरान गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे।

कालीघाट मंदिर में की पूजा-अर्चना

अस्पताल जाने से पहले गृहमंत्री ने कालीघाट मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां काली के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और देश और राज्य की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही, उन्होंने हाल ही में हुए हादसे से प्रभावित परिवारों के लिए भी विशेष रूप से प्रार्थना की।

Advertisement

शाह के सभी कार्यक्रम स्थगित

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को बताया था कि हादसे के बाद शाह अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर घायलों से मिलेंगे। इसके बाद वे रविवार को ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

उत्सव के माहौल में घटी दुखद घटना- नितिन 

इससे पहले कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान हुई घटना पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा, ‘कल की घटना हम सभी के लिए दुखद घटना है। बंगाल में उत्सव का जो माहौल बना था, उसमें इस घटना ने हम सभी को दुखी किया है। जिन परिवारों के सदस्यों की मौत हुई है, मैं उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उनको शक्ति दें। इसके साथ बंगाल के हमारे जो भाई-बहन घायल हैं, उनके लिए मेरी भगवान से प्रार्थना है कि वो जल्दी स्वस्थ हों।’

Advertisement

ये हादसा प्रशासन की विफलता- टीएमसी 

घटना पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'जो हादसा हुआ है वो प्रशासन की विफलता है और इसकी जिम्मेदारी संबंधित पूजा समिति को लेनी होगी। इसमें कई प्रभावशाली लोग शामिल हैं लेकिन अभी हम अस्पताल में हैं। कल शाम से ही हमारी प्राथमिकता राहत कार्य और इलाज रही है। हमारी अभी यह मांग है कि 19 लोगों के शवों का; जो अभी इस मेडिकल कॉलेज में हैं; तुरंत पोस्टमार्टम कराया जाए। पुलिस यह सुनिश्चित करे कि परिवारों को कोई परेशानी न हो और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो।'

उन्होंने आगे कहा, 'दूसरी बात यह है कि जो लोग यहां इलाज के लिए भर्ती थे, उन सभी मरीजों को सरकार द्वारा अपोलो या अन्य अस्पतालों में भेज दिया गया है। जब उनका इलाज शुरू हो गया था तो ऐसे समय में उन घायलों को दूसरे अस्पताल में क्यों भेजा गया।'

ICU में तीन घायल, 1 की हालत नाजुक

ताजा जानकारी के मुताबिक, चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ में घायल 25 लोगों में से 14 को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। लेकिन इनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। ये तीनों आईसीयू में भर्ती हैं। वेस्ट बंगाल क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट रेगुलेटरी कमीशन के चेयरमैन बिस्वजीत बसु ने बताया कि तीन में से दो मरीजों में सुधार के संकेत देखने को मिल रहे हैं। उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Kolkata Stampede: CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, सिटिंग जज करेंगे जांच, दोषियों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड