Kolkata Stampede: CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, HC के सिटिंग जज करेंगे जांच, दोषियों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि कोलकाता हाईकोर्ट के एक मौजूदा जज के नेतृत्व में फैक्ट फाइंडिंग कमिटी बनाई जाएगी। इसके बाद उसकी सिफारिशों के आधार पर कार्रवाई होगी।
- भारत
- 2 min read

CM Suvendu Adhikari Orders probe into Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में महासप्तमी की शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां भारी भीड़ और मूसलाधार बारिश के बीच मची भगदड़ के कारण अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस दुखद घटना के बाद चोरबागान पूजा समिति के जनरल सेक्रेटरी और पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस पूरे हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'पूजा कमिटी के अरेंजमेंट में थोड़ी खामिया थी। कोलकाता पुलिस सीसीटीवी फुटेज की स्टडी कर रही है। इस मामले में जिसकी भी लापरवाही मिलेगी उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।'
निगरानी कर रहे अमित शाह
उन्होंने आगे कहा कि इस हादसे के बारे में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी गई है। गृह मंत्री अमित शाह भी खुद कलकत्ता में मौजूद हैं और व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी (मॉनिटरिंग) कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया, 'शनिवार शाम को करीब 7.30 बजे नॉर्थ कलकत्ता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा में एक बड़ा दुखद हादसा हुआ। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है। इसमें ज्यादातर लड़कियां और छोटे बच्चे शामिल हैं। यह बहुत ही दर्दनाक घटना है। इस हादसे में 25 लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है।'
Advertisement
घायलों में 1 की हालत गंभीर
उन्होंने बताया कि 25 में 24 लोग खतरे से बाहर हैं, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इन घायलों को सबसे अच्छा मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
हाईकोर्ट के मौजूदा जज के नेतृत्व में होगी जांच
इसके अलावा सीएम सुवेंदु ने यह भी बताया कि वे अब तक अपनों को खोने वाले 10 परिवारों से मुलाकात कर चुके हैं। हम सभी लोग इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। इस हादसे को लेकर जो भी कार्रवाई करनी पड़ेगी की जाएगी। उनके मुताबिक, फैक्ट फाइंडिंग कलकत्ता हाईकोर्ट के सिटिंग जज के नेतृत्व में फैक्ट फाइंडिंग कमिटी करके सीट बनाई जाएगी, इसके बाद जो भी रेकमेंडेशन आएगा उसके आधार पर सरकार द्वारा कार्रवाई की जाएगी।