Chhattisgarh: नक्सलवाद को अलविदा करने की तारीख तय, अमित शाह ने बस्तर की धरती से दिया अल्टीमेटम, बोले-बस कुछ काम बाकी है
छत्तीसगढ़ के बस्तर से एक बार फिर गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्य धारा में लौट आएं वरना अंत की तारीख तय हो गई है।
- भारत
- 3 min read

Amit Shah in Chhattisgarh: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर बस्तर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ गृह मंत्री बस्तर दशहरा के 'मुरिया दरबार' में शामिल हुए। इसके बाद लालबाग मैदान पहुंचे, यहां उन्होंने सभा को संबोधित किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के खात्मे को लेकर शाह ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बस्तर की धरती से नक्सलियों को अल्टीमेटम देते हुए वो तारीख भी बता दी जब देश की धरती से इनका पूरा तरह अंत हो जाएगा।
सभा को संबोधित करने से पहले अमित शाह ने मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना और आरती की और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुरिया दरबार में शामिल हुए और रियासत काल की रस्म निभाई और जनता की समस्या सुनीं। बता दें कि मंत्री अमित शाह देश के पहले केंद्रीय गृहमंत्री हैं जो बस्तर दशहरा के किसी रस्म में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने मंच से नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्य धारा में लौट आएं वरना अंत की तारीख तय हो गई है।
नक्सलियों के अंत की साल और तारीख तय-शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "इस देश की धरती से नक्सलवाद को अलविदा कहने के लिए 31/3/2026 की तारीख तय की गई है।" कुछ लोग (नक्सलियों से) बातचीत की बात करते हैं। मैं एक बार फिर स्पष्ट करना चाहता हूं, हमारी दोनों सरकारें, छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार, बस्तर और पूरे नक्सली क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हैं। इसमें बात करने की क्या बात है? हमने एक बहुत ही आकर्षक आत्मसमर्पण नीति बनाई है। आइए, हथियार डाल दीजिए। अगर आप हथियार उठाकर बस्तर की शांति भंग करने की कोशिश करेंगे, तो हमारे सशस्त्र बल, CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस जवाब देंगे।"
GST को लेकर शाह ने क्या कहा?
वहीं,स्वदेशी संकल्प को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "अगर 140 करोड़ की आबादी स्वदेशी के संकल्प को आत्मसात करे, तो हमारे भारत को दुनिया की सर्वोच्च आर्थिक व्यवस्था बनते कोई नहीं रोक सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देशभर की महिलाओं को 395 चीजों पर GST दरें घटाकर एक बहुत बड़ी राहत देने का काम किया है...अगर हम स्वदेशी के संस्कार स्वीकार करते हैं तो हमारे देश के अर्थतंत्र को बड़ी गति मिलेगी।"
Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश के नक्सल प्रभावित गांव धीरे-धीरे हिंसा के चंगुल से मुक्त हो रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि नक्सल मुक्त हुए गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबंध है। शाह ने यह भी बताया कि इन क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की लहर पहुंचाई जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी और आर्थिक प्रगति सुनिश्चित हो सके।