अमित शाह 7 मार्च को बेंगलुरु के दौरे पर, राज्य में एक अस्पताल का उद्घाटन

bjp की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में एक अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए सात मार्च को बेंगलुरु आएंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP leader Amit Shah
अमित शाह 7 मार्च को बेंगलुरु के दौरे पर, राज्य में एक अस्पताल का उद्घाटन | Image: PTI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में एक अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए सात मार्च को बेंगलुरु आएंगे। विजयेंद्र ने बताया कि शाह तमिलनाडु से बेंगलुरु पहुंचेंगे।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को कर्नाटक का दौरा करेंगे। वह तमिलनाडु से बेंगलुरु आएंगे। वह विश्वतीर्थ महास्वामी द्वारा नेलमंगला में बनवाए गए एक अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। वह यहां किसी राजनीतिक कार्यक्रम के लिए नहीं आ रहे हैं।’’

ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: कभी-कभी बुरा बनना भी है जरूरी, जानें ऐसा क्यों कहते थे च

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड