सरकार के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं, हर चीज का मिलेगा जवाब... जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, अमित शाह का विपक्ष को चैलेंज

संसद के मॉनसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच अमित शाह ने सामने आकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं लेकिन वो चर्चा ही नहीं होने देना चाहते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amit Shah
Amit Shah | Image: ANI

Amit Shah: NEET पेपर लीक और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग कर रहा था। अब खुद अमित शाह ने सामने आकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा है कि सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है और उनके पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है।

अमित शाह ने कहा, 'देखिए सबसे पहले लापता और भाग गए और भगौड़े हैं इस प्रकार की भाषा भारत की सर्वाजनिक जीवन में संसदीय जीवन में अभी अभी सुनाई देती है। जब से संसद सत्र शुरू हुआ है तब से मैं लगातार संसद में आ रहा हूं और अपने चैंबर में बैठता हूं चूंकि विपक्ष सदन को चलने नहीं दे रहा है। तो कोई जाकर क्या करेगा? जहां तक चर्चा का सवाल है सरकार की ओर से किरेन रिजिजू ने स्पष्ट कर दिया है कि छात्र आंदोलन के प्रदर्शन पर सभी प्रकार की चर्चा करने के लिए तैयार हैं और चर्चा के लिए समय सुनिश्चित किया जाए और विपक्ष तैयार हो जाए। पहले विपक्ष यही मांग कर रहा था जिस पर सरकार सहमत हुई थी।'

मैं हर सवाल का जवाब देने को तैयार- शाह

उन्होंने आगे कहा, 'मेरी ओर से मैंने भी कह दिया कि मैं किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं लेकिन वो चर्चा ही नहीं होने देना चाहते हैं। अब जनता तय करे कि कौन भाग रहा है। आज 3 बजे तक वो स्पीकर साहब को पत्र दें और कल 3 बजे तक हम सभी प्रकार की चर्चा के लिए तैयार हैं, मैं सदन में ही बैठूंगा और सभी को सुनूंगा और सब चीजों का जवाब दूंगा। सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मैं इस बात पर भी चर्चा करूंगा कि वे चर्चा क्यों नहीं होने देना चाहते थे। मोदी जी के नेतृत्व में NDA सरकार किसी भी चीज पर चर्चा करने के लिए तैयार है। वे बस संसद चलने दें।'

'स्पीकर को पत्र दें और फिर 3 बजे से चर्चा'

वे आगे विपक्ष से कहते हैं, ‘आप 2 बजे तक एक पत्र लिखकर स्पीकर दे दीजिए, उसके बाद 3 बजे से चर्चा की शुरुआत कर दी जाएगी। मैं कल 3 बजे सभी चीजों का जवाब दे दूंगा। संसद में चर्चा करने के नियम और तरीके बने हैं। अब मुझे कोई कहता है कि आप एक बयान दे दें। इतने गंभीर मसले पर इस तरह से चर्चा नहीं हो सकती है। शायद आपकी पद्धति में होगा, लेकिन संसदीय पद्धति यह नहीं है।’

Advertisement

चर्चा करनी है या हंगामा विपक्ष करे तय- अमित शाह  

शाह ने कहा कि आज दोपहर तीन बजे से जब तक वो चाहे कल दोपहर (गुरुवार) 3 बजे तक चर्चा जारी होगी। हम प्रश्नकाल भी सस्पेंड करने के लिए तैयार हैं, अगर स्पीकर की अनुमति मिल जाती है। उन्होंने फिर दोहराया कि वे कल तीन बजे तक चर्चा के लिए तैयार हैं। इस दौरान वे खुद भी उपस्थित रहेंगे। वह हर चीज लिखेंगे और सभी के जवाब देंगे। ताकि देश की जनता के सामने सभी चीजें स्पष्ट हो जाए और दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। अब विपक्ष को तय करना है कि उन्हें चर्चा करनी है या फिर हंगामा जारी रखना है।

विपक्ष की दो मांगें

बता दें कि विपक्ष की दो मांगें हैं जिनमें पहली यह है कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में आकर दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्पष्टीकरण दें। दूसरी अयोध्या में राम मंदिर के चंदे में गबन के मुद्दे पर चर्चा कराई जाए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अचानक बाईं ओर मुड़ी क्रेटा और कई फीट हवा में उछली...अतीक के बेटे अबान की कार का कैसे हुआ जानलेवा एक्सीडेंट? सबसे पहला CCTV VIDEO आया सामने
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड