अचानक बाईं ओर मुड़ी क्रेटा और कई फीट हवा में उछली...अतीक के बेटे अबान की कार का कैसे हुआ जानलेवा एक्सीडेंट? सबसे पहला CCTV VIDEO आया सामने
अतीक अहमद के बेटे अबान अहदम की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसका अब वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती और पलटती नजर आ रही है। इस खौफनाक हादसे ने दिल दहला दिया है।
- भारत
- 3 min read
Atiq Ahmed Son Accident CCTV Footage: उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई है। इस हादसे का एक बेहद भयानक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती है और हवा में उछलकर पलट जाती है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही अबान अहमद ने दम तोड़ दिया।
ये वीडियो झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली की है। यहां सड़क पर क्रेटा कार आगे-आगे फर्राटे भरते हुए दौड़ रही है, जबकि उसके ठीक पीछे दूसरी कार के डैशबोर्ड कैमरे में पूरा डरावना दृश्य रिकॉर्ड हो रहा है। इसमें हादसा किस प्रकार हुआ वो पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है। डिवाइडर से टकराने के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर होते देखा जा सकता है।
भाई से मिलने जेल जाते वक्त हुआ हादसा
इस हादसे के बाद देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इसी कार में अतीक अहमद का छोटा बेटा सवार था, जो अपने भाई अली अहमद से मिलने के लिए झांसी जेल जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई है। जबकि कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए।
अबान की 6 अगस्त को हुई थी मौत
झांसी के SSP ने बताया था कि मारे गए माफिया के बेटे अबान की 6 अगस्त 2026 को मौत तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हुई थी।
Advertisement
मरने से पहले अबान के आखिरी शब्द
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद लोगों ने तुरंत अबान को कार से बाहर निकाला। लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक थी। वह दर्द से तड़प रहा था और महज दो मिनट के भीतर ही उसकी सांसें थम गईं। दम तोड़ने से पहले उसके मुंह से सिर्फ यही आखिरी शब्द निकल पाए थे कि मेरे नाम अबान है मुझे बचा लो।
अतीक की कब्र के बगल में बेटा दफन
बता दें कि अबान को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उसकी कब्र ठीक उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के बगल में बनाई गईं। बताया जा रहा है कि उमर और अली ने अपने छोटे भाई के जनाने को कंधा दिया था। अली और उमर को अदालत ने परिजनों से मिलने के लिए केवल एक घंटे की कस्टडियल मोहलत दी थी। अबान को दफनाने और परिवार से बातचीत के बाद दोनों को फिर से जेल भेज दिया गया।