'31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होगा देश...', अमित शाह ने तय कर दी डेडलाइन, 126 में अब महज 18 जिले नक्सल प्रभावित

अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान करते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amit Shah
Amit Shah | Image: x

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान किया है। उन्होंने दोहराया कि 2026 तक भारत को नक्सलवाद मुक्त कर दिया जाएगा।

अमित शाह ने SPMRF के आयोजित 'भारत मंथन' 2025- 'नक्सल मुक्त भारत' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज नक्सलवाद के दोनों पहलू सुरक्षा और विकास पर चर्चा हुई।  मैंने कहा है कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा।'

'नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई तब तक खत्म नहीं…'

उन्होंने आगे कहा, 'बहुत सारे लोग ऐसा मानते हैं कि नक्सलवाद की हथियारी गतिविधियां समाप्त होने के साथ ही नक्सलवाद की समस्या समाप्त हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। देश में नक्सलवाद क्यों विकसित हुआ? इसका वैचारिक पोषण किसने किया? जब तक भारत का समाज नक्सलवाद के विचार का वैचारिक पोषण, लीगल समर्थन और वित्तिय पोषण करने वाले समाज में बैठे लोगों को समझ नहीं लेता है और उनको हम वापस नहीं लाते हैं तब तक नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई समाप्त नहीं होगी।'

हथियारी नक्सलवाद कब तक होगा समाप्त? 

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने संवाद, सुरक्षा और समन्वय... तीनों पहलू पर काम करने की शुरुआत की। आज नतीजा ये है कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 31 मार्च 2026 तक इस देश से हथियारी नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा।

Advertisement

'2014 में 126 नक्सलाइट जिले थे, अब सिर्फ 18 बचे'

अमित शाह ने बताया कि साल 2014 में 126 नक्सलाइट जिले थे, लेकिन अब सिर्फ 18 नक्सलाइट जिले ही बचे हैं। मोस्ट इफेक्टेड जिले की अलग कैटेगरी होती है, वो 36 थे, अब सिर्फ 6 बचे हैं। ये बताता है कि इनका क्षेत्र कितना सिकुड़ गया।

नॉर्थ ईस्ट में 70 फीसदी की कमी- शाह

उन्होंने कहा कि जब 2014 में मोदी सरकार सत्ता में आई थी तब नॉर्थ ईस्ट कॉरिडोर, जम्मू कश्मीर और नक्सल 3 हॉटस्पॉट थे। नॉर्थ ईस्ट में 70 फीसदी की कमी आई है। नागरिकों की मौत में 85 फीसदी कमी आई है। वहीं 10,500 युवाओं ने आत्मसमर्ण किया।

Advertisement

गृहमंत्री का नक्सवादियों को स्पष्ट संदेश

गृहमंत्री ने साफ किया कि हथियार छोड़ दीजिए। हम किसी को मारना नहीं चाहते हैं। लेकिन हथियार लेकर निर्दोष आदिवासियों को मारना चाहते हैं तो मेरी सरकार का धर्म इन्हें बचाना है। जो आत्म समर्पण करना चाहते हैं उनके लिए हमारी सरकार में रेड कार्पेट है। लेकिन हथियार उठाने वालों को जवाब मिलेगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस को मिली स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की 5 दिन की रिमांड, FIR में जोड़ी गई गैर-जमानती अपराध की नई धारा

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड