BIG BREAKING: मणिपुर पर अमित शाह का बड़ा ऐलान, 8 मार्च से जनता के लिए खोल दी जाएं सभी बंद सड़कें

बैठक के बाद अमित शाह ने आठ मार्च से मणिपुर में सभी सड़कों पर लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के नि

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amit Shah
Amit Shah | Image: PTI

गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बैठक के बाद अमित शाह ने आठ मार्च से मणिपुर में सभी सड़कों पर लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मणिपुर में सुरक्षा समीक्षा बैठक में अमित शाह ने कहा कि सड़कों पर अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं उन्‍होंने नशे के नेक्सस को जड़ से खत्म करने का भी निर्देश दिया।

शाह ने शनिवार को मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और अशांत राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने तथा विभिन्न समूहों के पास मौजूद अवैध एवं लूटे गए हथियारों को पुलिस को सौंपे जाने की प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद यह इस प्रकार की पहली बैठक है।

सूत्रों ने कहा, ‘‘गृह मंत्री ने मणिपुर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। राज्य में कानून-व्यवस्था की समग्र स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी गई।’’ सूत्रों ने बताया कि बैठक में मई 2023 से पहले जैसी स्थिति बहाल करने और विभिन्न समूहों के पास मौजूद अवैध एवं लूटे गए हथियार पुलिस को सौंपे जाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

बैठक में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला तथा मणिपुर सरकार, सेना और अर्धसैनिक बलों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। मई 2023 से इंफाल घाटी में मेइती और आसपास की पहाड़ियों पर बसे कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- पत्‍नी सोती थी किसी और के साथ...खुदकुशी से पहले मानव शर्मा ने खोले राज

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड