गुजरात में अमित शाह, झांसी में योगी... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इन नेताओं ने किया योग, बताया हर उम्र के लिए क्यों जरूरी है योगाभ्यास

अमित शाह ने गुजरात, राजनाथ सिंह ने शिलांग, सीएम योगी योगी ने झांसी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
International Yoga Day 2026
International Yoga Day 2026 | Image: ANI

International Yoga Day 2026: आज 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसकी थीम है- बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोकने के लिए योग। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य केंद्रीय और राज्यमंत्री और मुख्यमंत्रियों ने योग कार्यक्रमों में भाग लिया।

अमित शाह ने गुजरात, राजनाथ सिंह ने शिलांग, सीएम योगी योगी ने झांसी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई, सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

योगाभ्यास से निरोगी काया की प्राप्ति- शाह 

गृहमंत्री शाह ने एक्स पर किए एक पोस्ट में लिखा, 'समस्त देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। योगाभ्यास से निरोगी काया, शांत मन और धैर्यपूर्ण जीवन की प्राप्ति होती है। यह व्यायाम के साथ-साथ जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने का मार्ग भी है। मोदी जी के नेतृत्व में आज योग पूरे विश्व में एक जीवनशैली के रूप में अपनाया जा रहा है। आइए, संकल्प लें कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सशक्त और संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हों।'

योग शारीरिक-मानसिक रूप से रखता है स्वस्थ- राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'मैं योग दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। योग शारीरिक और मानसिक रूप से हमें स्वस्थ रखता है। योग क्रिया करना बहुत आवश्यक है। योग की ये क्रियाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जाती हैं। इसका श्रेय केवल प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।'

Advertisement

चार पुरुषार्थ स्वस्थ शरीर से होंगे पूर्ण- CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, 'महारानी लक्ष्मी बाई के इस किले के प्रांगण में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूरे प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई देता हूं। हम सब पीएम मोदी के आभारी हैं जिन्होंने भारत की परंपरा और भारत की विरासत को वैश्विक मान्यता देकर, 140 करोड़ भारतवासियों को दुनिया में गौरव के साथ आगे बढ़ने और उसकी नींव पर विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक विजन प्रस्तुत किया है।'

उन्होंने आगे कहा, 'पीएम मोदी खुद भी हर साल अलग-अलग राज्यों में जाकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को सफलता की नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए काम करते हैं। मेरा सौभाग्य है कि इस साल मुझे झांसी के इस ऐतिहासिक मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिला है। इस साल की थीम- 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' यानी स्वस्थ आयु के लिए योग। हम सभी इस बात को मानते रहे हैं कि स्वस्थ शरीर से ही आप जीवन के चार पुरुषार्थों को पूर्ण करते सकते हैं। अगर शरीर स्वस्थ नहीं है तो जीवन के पुरुषार्थ को पूर्ण करने की कल्पना नहीं की जा सकती।'

Advertisement

सीएम योगी ने कहा, 'स्वस्थ शरीर का व्यक्ति, स्वस्थ शरीर का छात्र ही अपने जीवन में सफलता की नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा। एक स्वस्थ शिक्षक ही अपने छात्रों को संस्कारित करेगा। स्वस्थ किसान ही खेतीबाड़ी के नियमों के बारे में एक नई ऊंचाई को प्राप्त करते हुए लोगों के लिए प्रेरणा बनेगा। एक स्वस्थ श्रमिक ही अपने परिश्रम से इस प्रकार के निर्माण कार्यों की श्रृंखला खड़ी करेगा। एक स्वस्थ वैज्ञानिक ही भारत को नए-नए अनुसंधान दे पाएगा। एक स्वस्थ नागरिक की स्वस्थ राष्ट्र का आधार बन सकता है।'

योग प्राचीन संस्कृति का अनुपम उपहार- सीएम रेखा

वहीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, 'समस्त दिल्लीवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अनुपम उपहार है। यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। व्यस्त दिनचर्या में योग आत्मिक शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करता है। आज के दिन योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें। स्वस्थ, सशक्त एवं खुशहाल दिल्ली के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। योग करें, निरोग रहें।'

पूरे ब्रह्माण के साथ है योग का जुड़ाव- CM फडणवीस 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'योग विद्या हमारी प्राचीन जीवन पद्धति का एक अंग है। इसका जुड़ाव पूरे ब्रह्माण के साथ है। मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दूंगा कि उनके कारण दुनिया के सभी देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। मैं सभी से अपील करूंगा कि हमारे जीवन में सभी चुनौतियों से यदि स्वस्थ रहना है तो योग विद्या ही हमें स्वस्थ्य रखती है।' 

यह भी पढ़ें: '40 की उम्र में 20 से ज्यादा लचीले हों, यही हो हमारा मकसद', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर PM मोदी ने किया योगाभ्यास, दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड