'40 की उम्र में 20 से ज्यादा लचीले हों, यही हो हमारा मकसद', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर PM मोदी ने किया योगाभ्यास, दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा मकसद होना चाहिए कि 50 साल की उम्र में इतने ऊर्जावान रहे, जितना 30 में रहा करते थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
International Yoga Day 2026 LIVE: PM Modi Leads National Observance for 12th International Day of Yoga in Kolkata
International Yoga Day 2026 LIVE: PM Modi Leads National Observance for 12th International Day of Yoga in Kolkata | Image: ANI

PM Modi on International Yoga Day: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के मशहूर 'रेड रोड' पर आयोजित कार्यक्रम से देश और दुनिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने योग का महत्व बताया और साथ ही विश्व को स्वस्थ रहने का मूल मंत्र दिया।

इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' रखी गई है। यह शारीरिक तंदुरुस्ती, मानसिक संतुलन, स्वस्थ और सक्रिय वृद्धावस्था में योग की भूमिका को बताती है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विशेष मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने जनसमूह के साथ योगाभ्यास किया। 

70 की उम्र में 50 जैसा दिखे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'जब हम हेल्दी एजिंग (उम्र बढ़ने के साथ सेहतमंद रहने) के लिए योग की बात करते हैं, तो इसका मतलब है कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर सकते हैं कि उम्र बढ़ने से इंसान की क्षमता कम न हो। योग इंसान को लगातार आगे बढ़ने और विकास करने के लिए प्रेरित कर सकता है। हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि 40 की उम्र में हम 20 की उम्र की तुलना में ज्यादा लचीले हों। हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि 50 की उम्र में हम 30 की उम्र की तुलना में ज्यादा ऊर्जावान हों।'

PM मोदी ने बताई योग की खासियत

उन्होंने आगे कहा, 'योग हमारे शरीर को लचीला बनाने में मदद करता है। यह हमारे एनर्जी लेवल को बनाए रखता है। यह हमें शांत और तनाव-मुक्त जीवन जीने में भी मदद करता है। नियमित अभ्यास से योग हमें जीवन भर अपने शरीर और मन को समझने और सीखने वाला बनाता है। हम अपने बारे में जितना ज्यादा जानेंगे, खुद को उतना ही बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। इसलिए 'हेल्दी एजिंग के लिए योग' थीम को सिर्फ बुजुर्गों के लिए नहीं, बल्कि सभी उम्र के लोगों के लिए देखा जाना चाहिए।'

Advertisement

‘हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक योग की ऊर्जा...’

पीएम मोदी ने यह भी कहा, '21 जून का यह दिन पृथ्वी के कुछ भूभाग पर साल में सबसे लंबी अवधि का दिन होता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कारण 21 जून का यह दिन विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन भी बन गया है। विश्व के अलग-अलग हिस्सों से योग की एक से एक अद्भुत तस्वीरें आ रही है। भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, पूर्वोत्तर और पूरब में, बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक पूरा देश योग की ऊर्जा से चैतन्य से भरा हुआ नजर आ रहा है। पूरा देश पूरा विश्व एक दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। यही तो योग की ताकत है, योग सभी को जोड़ता है, सभी को साथ लाता है।'

पीएम मोदी ने कोलकाता वासियों की सराहना की

उन्होंने आगे कहा, 'आज योग दिवस पर, खासकर बंगाल व कोलकाता में यहां बने 'स्वच्छता के योग' के लिए भी मैं कोलकाता वासियों की सराहना करूंगा। ये अद्भुत पहल, 'स्वच्छता से स्वागत' है। 'स्वच्छता से स्वागत' पहल के लिए जिस तरह यहां लगातार श्रम किया गया है, नागरिक कर्तव्य निभाया गया है, वो सभी देशवासियों के लिए आज एक बहुत बड़ी प्रेरणा बन गया है।'

Advertisement

योग दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी- PM

इस दौरान उन्होंने कहा कि योग आज न केवल हमारी व्यक्तिगत जीवनशैली के लिए जरूरी है, बल्कि दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी योग एक जरूरत है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हम योग को सिर्फ एक दिन या एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखें, बल्कि इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। 

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana 23rd Installment: PM मोदी ने जारी की पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, ऐसे देखें लिस्ट में अपना ना
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड