महाराष्ट्र में CM पर सस्पेंस के बीच फडणवीस ने किया एकनाथ शिंदे को फोन, जाना हालचाल और...

महाराष्ट्र में CM पर सस्पेंस के बीच देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को फोन मिलाकर उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Devendra Fadnavis, Eknath Shinde
BJP leader Devendra Fadnavis and Shiv Sena's Eknath Shinde | Image: Devendra Fadnavis, Eknath Shinde

Maharashtra: महाराष्ट्र में सीएम कुर्सी पर 'फंसे पेंच' के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली। बताया जा रहा है कि दिल्ली आने के बाद से ही उनकी तबीयत खराब थी। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। 

जानकारी के अनुसार कार्यवाहक CM एकनाथ शिंदे इस समय सतारा में अपने गांव में हैं। शिंदे के एक करीबी ने बताया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री कुछ समय से बीमार हैं और शनिवार को उन्हें बुखार हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि शिंदे के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने की खबर मिलने के बाद सीएम पद के मजबूत दावेदार माने जा रहे देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को फोन मिलाया। इस दौरान फडणवीस ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही जल्द स्वस्थ होने की बात कही।

दोपहर बाद सतारा से ठाणे लौट सकते हैं शिंदे

गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे इन दिनों सतारा में हैं। बीते दिनों वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर अहम बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। यहां वह गृह मंत्री अमित शाह के घर आयोजित बैठक में शामिल हुए। दिल्ली से लौटने के बाद एकनाथ शिंदे कुछ देर मुंबई में ठहरे और फिर अचानक ही सतारा के लिए निकल गए थे।

ताजा अपडेट के अनुसार, कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे आज दोपहर बाद सतारा से ठाणे लौट सकते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री चेहरे पर बरकरार सस्पेंस के बीच कोई बड़ा फैसला हो सकता है। इसी सिलसिले में हर किसी की नजरें इस वक्त महाराष्ट्र पर टिकी हुई है।

Advertisement

पांच दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह

इस बीच खबर ये भी आ रही है कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का शपथ समारोह पांच दिसंबर को हो सकता है। इससे पहले बीजेपी और फिर महायुति की बैठक होगी। इसमें औपचारिक तौर पर मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। वहीं, BJP विधायक दल की बैठक सोमवार को होने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह आजाद मैदान में होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण का संभावित समय शाम 5 बजे रखा गया है।

यह भी पढ़ें: 7 दिन मतलब सरप्राइज! तो क्या कट जाएगा देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे का नाम, BJP किसी और को चुनेगी CM?
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड