अपडेटेड 1 December 2024 at 10:33 IST

7 दिन मतलब सरप्राइज! तो क्या कट जाएगा देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे का नाम, BJP किसी और को चुनेगी CM?

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का नाम CM की रेस में भले आगे है, लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं है। एकनाथ शिंदे भी रेस में हैं, मगर वो दूर दिखाई पड़ते हैं।

Follow : Google News Icon  
maharashtra next cm suspense
महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार है। | Image: Republic

Maharashtra Next CM: महाराष्ट्र में क्या देवेंद्र फडणवीस का पत्ता कट रहा है, क्या एकनाथ शिंदे भी बिहार के फॉर्मूले के सहारे मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे? ऐसे कयास इसलिए हैं कि कई राज्यों में ऐसा देखा गया है कि जब जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी ने 7 दिन या उससे ज्यादा समय लिया है, तब तब एक नया चेहरा सामने लाकर पार्टी ने चौंकाया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए 7 दिन हो गए हैं, लेकिन बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन महायुति मुख्यमंत्री चेहरा नहीं चुन पाया है। ऐसे में महाराष्ट्र के भीतर सरप्राइज CM की चर्चाएं भी दबे सुर में हो रही हैं।

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का नाम मुख्यमंत्री की रेस में भले सबसे आगे है, लेकिन आधिकारिक तौर पर घोषणा कोई कर नहीं रहा है। एकनाथ शिंदे भी रेस में हैं, मगर वो दूर दिखाई पड़ते हैं। ऐसे में सबका ध्यान बीजेपी के उस ट्रेंड की ओर से, जब कुछ राज्यों में उसने ज्यादा माथापच्ची होने पर मुख्यमंत्री बदला है और नए चेहरो को मौका दिया है।

जब-जब बीते 7 दिन, बीजेपी ने दिया सरप्राइज

  • 2024 ओडिशा: बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की, लेकिन सरकार बनाने में 8 दिन लग गए। हालांकि धर्मेंद्र प्रधान जैसे राज्य के बड़े नेताओं के होते हुए यहां बीजेपी ने चौंकाया और मोहन माझी को मुख्यमंत्री बनाया। शपथ: 12 जून 2024
  • 2023 राजस्थान: बीजेपी 9 दिन में अपना मुख्यमंत्री चुन पाई। वसुंधरा राजे, राज्यवर्धन सिंह राठौर जैसे कई बड़े नेताओं के बावजूद बीजेपी ने यहां भजनलाल शर्मा को CM चुनकर सबको चौंकाया। शपथ: 15 दिसंबर 2023
  • 2023 मध्य प्रदेश: बीजेपी प्रचंड जीत के साथ सत्ता में लौटी, लेकिन शिवराज सिंह चौहान को CM कुर्सी नहीं मिली। 8 दिन का वक्त लेते हुए बीजेपी ने मोहन यादव को CM चुना। शपथ: 13 दिसंबर 2023
  • 2023 छत्तीसगढ़: 7 दिन बीजेपी को यहां CM चुनने में लगे। पूर्व CM रमन सिंह जैसे कई दिग्गज रेस में थे, लेकिन बीजेपी ने अपनी चौंकाने वाली रणनीति के तहत विष्णुदेव साय को नया CM चुना। शपथ: 13 दिसंबर 2023
  • 2017 उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव में जीत के 8 दिन बाद बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के रूप में सरप्राइज दिया। शपथ: 18 मार्च 2017
  • 2017 उत्तर प्रदेश: बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई थी, लेकिन मुख्यमंत्री चुनने में 9 दिन लगे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ के नाम में सरप्राइज मिला। शपथ: 19 मार्च 2017
  • 2017 हिमाचल: मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को यहां 7 दिन का वक्त लगा तो सरप्राइज के तौर पर जयराम ठाकुर का नाम सामने आया। शपथ: 27 दिसंबर 2017
  • 2014 महाराष्ट्र: 10 साल पहले 2014 में बीजेपी को महाराष्ट्र में CM चुनने में 7 दिन लगे। देवेंद्र फडणवीस के रूप में राज्य को नया मुख्यमंत्री मिला था। शपथ: 31 अक्टूबर 2014
  • 2014 हरियाणा: बीजेपी को मुख्यमंत्री का नाम तय करने में 7 दिन लगे। तब मनोहर लाल खट्टर की सरप्राइज एंट्री हुई। शपथ: 26 अक्टूबर 2014

जहां लिया कम समय, वहां CM रिपीट

बीजेपी की इस रणनीति को भी समझना होगा कि जहां कुछ राज्यों में 72 घंटे से कम समय में ही मुख्यमंत्री चुन लिया गया, जिसमें अधिकतर पुराने चेहरे को ही रिपीट किया गया। उदाहरण के लिए 2019 का हरियाणा विधानसभा चुनाव है, जब बीजेपी लगातार दूसरी बार जीती थी। पार्टी ने काफी कम समय में ही फैसला लेते हुए मनोहर लाल खट्टर को फिर से हरियाणा की बागडोर सौंपी। उसके बाद 2022 में गुजरात में भी बीजेपी ने यही उदाहरण पेश किया, जब 48 घंटे से पहले पार्टी ने भूपेंद्र यादव को मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा चुना।

महाराष्ट्र में कहां हो रही है माथापच्ची?

महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत हुई है। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 145 है, लेकिन अकेले बीजेपी को 132 सीटें मिलीं, उसके बाद शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटें मिलीं। इस जीत का श्रेय शिवसेना एकनाथ शिंदे और उनकी लाडली बहना जैसी योजनाओं को दे रही है, जिसके बलबूते मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए दावेदारी है। हालांकि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए दबाव है कि मुख्यमंत्री उसका रहेगा। चर्चाएं यहां तक हैं कि एकनाथ शिंदे को ना केंद्र में जाना मंजूर है और ना गृह विभाग चाहिए, जो पिछली बार देवेंद्र फडणवीस के पास था। इसी माथापच्ची में मुख्यमंत्री तय नहीं हो पा रहा है और सरकार गठन में देरी हो रही है।

Advertisement

यह भी पढे़ं: राज ठाकरे और उद्धव ही कर सकते हैं हाथ मिलाने का फैसला: शिवसेना-यूबीटी नेता

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 1 December 2024 at 09:46 IST