अमेठी: पूर्वांचल एक्सप्रेस पर भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के अमेठी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 60 लोगों से भरी एक प्राइवेट बस को ट्रक ने टक्कर मार दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 amethi purvanchal expressway accident
पूर्वांचल एक्सप्रेस पर भीषण सड़क हादसा | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के अमेठी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 60 लोगों से भरी एक प्राइवेट बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा उड़ गया। 

जानकारी के मुताबिक,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन संख्या 68.8 पर एक प्राइवेट बस को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 यात्रियों को मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती है। सभी घायल यात्रियों का जिला अस्पताल समेत नजदीक सीएचसी में इलाज चल रहा है।  पुलिस ट्रक ड्राइवर की तालाश में जुटी है। 
 

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बस-ट्रक की टक्कर

पुलिस ने  बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात करीब दो बजे शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 68.8 के पास हुआ। शुकुल बाजार थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) तनुज पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन से टकराने के बाद बस का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।

घटना पर सीएम योगी ने जताया दुख

SHO पाल के अनुसार, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पाल ने कहा कि पांचों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। बस दिल्ली से बिहार के सिवान जा रही थी।  हादसे पर यूपी के सीएम योगी न दुख जताया है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Hathras Stampede: CM योगी का पहला एक्‍शन, SDM-CO सहित 6 अधिकारी सस्‍पेंड

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड