Ambala Accident: नशे में धुत पुलिसकर्मी ने E-रिक्शा को मारी टक्कर, फिर नीचे गिरी युवती को कुचला; मौके पर मौत

हरियाणा के अंबाला में नशे में धुत पुलिसकर्मी ने 22 साल की निकिता को कार से टक्कर मार दी। हादसे में लड़की की मौके पर मौत हो गई। जानें आरोपी को कैसे पकड़ा गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ambala Accident
नशे में धुत पुलिसकर्मी ने लड़की को कुचला | Image: X

Ambala Accident: हरियाणा के अंबाला में एक पुलिसकर्मी ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा में बैठे सभी लोग नीचे गिर गए। इसके बाद भी पुलिसकर्मी नहीं रुका और लोगों के ऊपर से ही गाड़ी चढ़ाकर वहां ले भाग गया। इस सड़क हादसे में 22 साल की लड़की की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक युवती का नाम निकिता बताया जा रहा है। जो अंबाला के करतार नगर की रहने वाली थी। निकिता अपने भाई हर्ष बजाज के साथ दिल्ली से ट्रेन से अंबाला छावनी पहुंची थी। रात करीब 8 बजे दोनों भाई बहन शहर की ओर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठे। उसी ई-रिक्शा में 2 लोग पहले से बैठे थे, पटेल नगर के केशव और उनकी पत्नी पूनम। वहीं, रविंद्र नाम का शख्स ई-रिक्शा चला रहा था। 

नशे में धुत पुलिसकर्मी ने युवती पर चढ़ाई कार

ई-रिक्शा काली पलटन पुल से 100 मीटर आगे ही बढ़ी थी कि, तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा बेकाबू हो गई और निकिता उछलकर सड़क पर जा गिरी। लेकिन आरोपी पुलिसकर्मी की बेरहमी तो देखो उसने गाड़ी रोकने की बजाय अपनी गाड़ी निकिता के ऊपर चढ़ा दी और वहां से गाड़ी की रफ्तार तेज करके आगे निकल गया। मौके पर वहां भीड़ भी जमा हो गई।  

भीड़ ने आरोपी को ऐसे पकड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, कार चालक पुलिस की वर्दी में था और नशे की हालत में लग रहा था। उसने आगे जाकर गाड़ी रोकी, लेकिन भीड़ को देख वो गाड़ी आगे बढ़ाने लगा। लेकिन मौके पर जुटे लोगों ने आरोपी को कार से बाहर निकाला और 112 नंबर पर र सूचना दी। इस दौरान घायल निकिता को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रात करीब 9 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से गुस्साए लोगों ने रात करीब 11 बजे हंगामा ट्रामा सेंटर के बाहर हंगामा किया।

वहीं, अंबाला पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटना नशे में ड्राइविंग के खतरे को उजागर करती है। निकिता के परिवार ने न्याय की मांग की है। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Kanpur Lamborghini Accident: शिवम गिरफ्तार,हादसे के वक्‍त चला रहा था कार

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड