Breaking: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, सड़क से फिसली गाड़ी; 5 घायल, CRPF ने किया रेस्क्यू
अमरनाथ यात्रा के लिए निकले श्रद्धालुओं की गाड़ी उद्धमपुर में अचानक हादसे का शिकार हो गई, गाड़ी में मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालु बैठे थे, रास्ते में गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी सड़क से उतर गई, इस दौरान 5 लोग घायल हो गई हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पढ़ें पूरी खबर
- भारत
- 2 min read

Amarnath Pilgrims Injured in Udhampur: अमरनाथ यात्रा के लिए निकली श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी उद्धमपुर में हादसे का शिकार हो गई। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक गाड़ी अचानक बेकाबू होकर सड़क से फिसल गई, जिससे पांच यात्रियों को चोटें आईं।पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हादसा आज (10 जुलाई) सुबह हुआ जब यात्रियों से भरा वाहन नियंत्रण खोकर सड़क से नीचे उतर गया। घायलों की तुरंत मदद के लिए CRPF के जवान मौके पर पहुंचे और उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला गया।
मध्य प्रदेश के रीवा से आए थे सभी श्रद्धालु
घायलों में सुभाष गुप्ता, सीमा गुप्ता, राजीव गुप्ता, गीता गुप्ता और दिलीप कुमार गुप्ता का नाम शामिल है। ये सभी मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर के रहने वाले हैं। सभी पांचों घायलों को उद्धमपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया है।
CRPF के जवानों ने मौके पर पहुंचकर बचाया
गनीमत रही कि CRPF और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट पर हैं। हाईवे पर यातायात सामान्य रखने के लिए कदम उठाए गए हैं। बतादें अमरनाथ यात्रा भारी सुरक्षा के बीच चल रही है। अधिकारियों ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम और सड़क की स्थिति का ध्यान रखें।
बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं। फिलहाल, अचानक हुए इस हादसे की पुलिस जांच कर रही है। किसी की जान को खतरा नहीं है, लेकिन गंभीर रूप से घायल महिला की निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने घायलों के परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। यात्रा के दौरान ऐसे हादसों से बचने के लिए वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।