'जल्दी ठीक हो जा यार, साथ बैठकर बहुत...', राजेश शर्मा की सेहत को लेकर परेशान हुए अक्षय कुमार, कैसी है 'फौजी' एक्टर की हालत?

'फौजी' फिल्म की शूटिंग के दौरान जहरीले कीड़े के काटने से एक्टर राजेश शर्मा की हालत गंभीर है और वे कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत पर चिंता जताते हुए अक्षय कुमार ने पर इमोशनल पोस्ट लिखा।

Akshay Kumar on Rajesh Sharma Health
राजेश शर्मा की सेहत पर अक्षय कुमार ने जताई चिंता | Image: X

Actor Rajesh Sharma Health Update: मशहूर एक्टर राजेश शर्मा के साथ 'फौजी' की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद हालत गंभीर बनी हुई है। वे कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है। बताया गया कि शूटिंग के दौरान एक जहरीले कीड़े के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी। अब अक्षय कुमार ने अपने दोस्त की सेहत पर चिंता जताई और उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

अक्षय ने जताई चिंता

अक्षय कुमार ने X पर राजेश शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने से मेरे प्यारे दोस्त राजेश की सेहत के बारे में सुनकर बहुत चिंता हुई। उम्मीद है कि महादेव उन्हें जल्द और पूरी तरह से ठीक कर देंगे। जल्दी ठीक हो जाओ, अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है।"

राजेश शर्मा के साथ हुआ हादसा? 

जानकारी के अनुसार, रामोजी फिल्म सिटी में प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग खत्म करने के बाद राजेश शर्मा घने पेड़ों वाले इलाके में लोकल टेक्नीशियंस से बातचीत कर रहे थे। तभी उनको एक जहरीले कीड़े ने काट लिया। शुरू में उन्होंने इसे मामूली समझा और नजरअंदाज कर दिया, लेकिन करीब 6 घंटे बाद उनके सीधे पैर में तेज दर्द होने लगा। कोलकाता के लिए फ्लाइट में बैठते समय उनकी तबीयत और बिगड़ गई और उन्हें तेज बुखार भी आ गया था।

राजेश जैसे ही कोलकाता पहुंचते ही उन्हें मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement

AICWA ने उठाए सवाल, जांच की मांग

राजेश शर्मा के साथ हुई इस घटना को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन ने मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस से पूछा कि जब सेट पर राजेश शर्मा की हालत इतनी गंभीर हो गई थी, तो उन्हें तुरंत हैदराबाद के ही किसी बड़े अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं कराया गया? क्या शूटिंग सेट पर इमरजेंसी मेडिकल सुविधाएं, साफ-सफाई और जरूरी सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था?

सिने एसोसिएशन ने सुरक्षा में हुई इस संभावित लापरवाही को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से एक हाई-लेवल जांच कराने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि अगर कोई लापरवाही साबित होती है तो जवाबदेही होनी तय है। साथ ही, उन्होंने यह भी मांग की है कि प्रोडक्शन हाउस राजेश शर्मा के इलाज का पूरा खर्च उठाए और उनके पूरी तरह ठीक होने तक बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं सुनिश्चित करे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'कानूनी तौर पर हम आज भी पति-पत्नी हैं...' Lock Upp 2 में आकांक्षा से मिलकर छलका गौरव खन्ना का दर्द, बताया तलाक का सच- VIDEO

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड