Amarnath Yatra Landslide: बालटाल मार्ग पर भूस्खलन के बाद अमरनाथ यात्रा स्थगित, महिला तीर्थयात्री की मौत, कई घायल

Amarnath Yatra Landslide: बालटाग मार्ग पर भूस्खलन के चलते ये हादसा हुआ, जिसमें एक महिला तीर्थयात्री की मौत हुई। जबकि तीन लोग घायल भी हुए हैं। वहीं खराब मौसम के पूर्वानुमान की वजह से जम्मू से अमरनाथ यात्रा अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
amarnath yatra
amarnath yatra | Image: ANI (Representative)

Amarnath Yatra Landslide news: जम्मू कश्मीर के जारी अमरनाथ यात्रा के बीच एक हादसा हो गया। बुधवार (16 जुलाई) को बालटाल के रेलपथरी में भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया। हादसे में एक तीर्थ यात्री सोना बाई की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल भी हुए। हालांकि इस दौरान कई लोगों को बचा लिया गया। लैंडस्लाइड की वजह से अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित हुई।

इस घटना के बाद अमरनाथ यात्रा में इस साल अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। बाकी कई घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एक महिला तीर्थ यात्री की हुई मौत

जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीर्थ यात्री पविक्ष गुफा की ओर बढ़ रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि रेलपथरी के पास जेड मोड़ पर भूस्खलन की चपेट में आने से चार तीर्थयात्री घायल हुए। घायल हुए लोगों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक महिला की पहचान सोना बाई (55) के रूप में हुई, जो राजस्थान की रहने वाली थीं। अन्य घायलों का इलाज जारी है। 

जम्मू से नहीं रवाना होगा जत्था

इस बीच खराब मौसम को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया। अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के यात्री निवास से गुरुवार (17 जुलाई) को जत्था रवाना नहीं होगा। इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। अब मौसम अनुकूल होने पर श्रद्धालुओं को यहां से रवाना होंगे। बता दें कि इससे पहले 15 जत्थों को प्रशासन पहले ही सफलतापूर्वक रवाना कर चुका है। अगर शुक्रवार को मौसम साफ रहता है तो जत्था रवाना किया जाएगा।

Advertisement

दरअसल, मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके चलते लैंडस्लाइड होने का भी खतरा बना हुआ है, जिसको देखते हुए फिलहाल ये फैसला लिया गया।  

यह भी पढ़ें: केदारनाथ यात्रा से लौट रहे यात्रियों की गाड़ी खाई में गिरी, 9 घायल; रेस्क्यू कर कई श्रद्धालुओं को बचाया

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड