Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक साथ 24 जजों की रिकॉर्ड नियुक्ति, अब लटके मामलों का होगा धड़ाधड़ फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिकॉर्ड 24 नए जज नियुक्त किए गए। इनमें 10 एडवोकेट और 14 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को भी नए जज मिले हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Allahabad High Court Denies Bail To Man For Posts Against PM Modi, Armed Forces
इलाहाबाद हाईकोर्ट | Image: X

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक ही साथ रिकॉर्ड 24 नए जजों की नियुक्ति की गई है। कानून मंत्रालय ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है। देश के सबसे बड़े हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 160 है। इस नियुक्ति से जजों के खाली पदों की संख्या 74 से घटकर 50 रह गई है।

कौन-कौन बने जज?

नियुक्त किए गए 24 जजों में 10 एडवोकेट शामिल हैं

  • विवेक सरन 
  • विवेक कुमार सिंह 
  • गरिमा प्रसाद 
  • सुधांशु चौहान 
  • अवधेश चौधरी 
  • स्वरूपमा चतुर्वेदी 
  • सिद्धार्थ नंदन 
  • कुणाल रवि सिंह 
  • इंद्रजीत शुक्ला 
  • सत्यवीर सिंह

इसके अलावा 14 न्यायिक अधिकारियों को भी हाईकोर्ट की बेंच पर प्रमोट किया गया है

  • अजय कुमार 
  • चवन प्रकाश 
  • दिवेश चंद्र सामंत 
  • प्रशांत मिश्रा 
  • तरुण सक्सेना 
  • राजीव भारती 
  • पदम नारायण मिश्रा 
  • लक्ष्मीकांत शुक्ला 
  • जयप्रकाश तिवारी 
  • देवेंद्र सिंह 
  • संजीव कुमार 
  • वाणी रंजन अग्रवाल 
  • आचल सचदेव 
  • बबीता रानी

कई अन्य हाईकोर्ट में भी नियुक्तियां 

कर्नाटक हाईकोर्ट को भी 3 नए जज मिले हैं

  • गीता कड़बा भरत राजा सेटी 
  • बोरकट्टे मुरलीधर पाई 
  • त्यागराज नारायण इनावली

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के लिए 2 अधिवक्ताओं को जज नियुक्त किया गया है

  • जिया लाल भारद्वाज रोमेश वर्मा  

जजों की कमी पर क्या बोले कानून मंत्रालय के सूत्र?  

देश के 25 हाईकोर्ट में इस समय कुल 330 जजों के पद खाली हैं। जजों की स्वीकृत संख्या 1,122 के मुकाबले वर्तमान में काम कर रहे जजों की संख्या 792 है। कानून मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, कई हाईकोर्ट कॉलेजियम ने 200 से ज्यादा रिक्तियों के लिए अब तक कोई नाम अनुशंसित नहीं किए हैं। वहीं, केंद्र को भेजे गए कई नामों की बैकग्राउंड वेरिफिकेशन चल रही है या वे सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें : बॉक्‍सर मैरी कॉम के घर में चोरी से मचा हड़कंप, CCTV में दिखे बदमाश

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड