'सारे भिखारी शिरडी में जमा हो गए, यहां फोकट में खाना खा रहा हैं', पूर्व सांसद सुजय विखे पाटिल का विवादित बयान

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे और पूर्व सांसद सुजय विखे पाटिल का एक विवादित बयान सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sujay Vikhe Patil
Sujay Vikhe Patil | Image: Sujay Vikhe Patil- Facebook

Shirdi: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे और पूर्व सांसद सुजय विखे पाटिल का एक विवादित बयान सामने आया है। पूर्व सासंद सुजय विखे पाटिल ने  शिरडी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के सभी भिखारी शिरडी में जमा हो गए हैं। पूरा देश शिरडी साईं प्रसादालय में फोकट (मुफ्त) में खाना खा रहा है।

उन्होंने कहा कि साईं मंदिर के प्रसादालय में मिलने वाले मुफ्त भोजन को पेड (Paid) किया जाए। भक्तों से भोजन के लिए 25 रुपए लिए जाए। इससे आए हुए पैसे को बच्चों की शिक्षा पर खर्च किया जाना चाहिए।

महाराष्ट्र के सभी भिखारी यहां जमा हो गए हैं- सुजय विखे पाटिल

सुजय विखे पाटिल ने कहा कि प्रसादालय में हम मुफ्त भोजन देते है, इसका दाम 25 रुपए करना चाहिए। सच में मुफ्त भोजन को पेड करना चाहिए। इससे जो पैसा बचेगा उसे हमारे बच्चों (शिरडी के स्थानीय निवासियों के बच्चों) के भविष्य के लिए खर्च करिए। पूरा देश यहां फोकट में खाना खा रहा है।महाराष्ट्र के सभी भिखारी यहां जमा हो गए हैं, ये सही नहीं है।

Advertisement

बच्चों को शिक्षा मिलनी ही चाहिए- सुजय विखे पाटिल

पूर्व सांसद ने कहा कि संस्थान को इस बात का विचार करना चाहिए की हम ये क्यों कर रहें है, किस लिए कर रहे हैं? बच्चों को शिक्षा मिलनी ही चाहिए, लेकिन जो जमीन माननीय विखे पाटिल ने संस्थान को मुफ्त दी है, हमने संकल्प लिया कि अगले 3 साल में उस जमीन पर 100 करोड़ का क्रिकेट स्टेडीयम बनना ही चाहिए।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: संभल हिंसा में एक और आरोपी सलीम गिरफ्तार, Co पर गोली चलाने का आरोप

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड