संभल हिंसा में एक और आरोपी सलीम गिरफ्तार, Co अनुज चौधरी पर गोली चलाने का आरोप; हत्या-लूट-गोकशी समेत 7 मुकदमे

संभल हिंसा मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली के सीलमपुर एरिया से पुलिस ने हिंसा के मुख्य आरोपी में एक सलीम को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
sambhal violence
sambhal violence | Image: PTI

Sambhal Violence: संंभल हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हिंसा के एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सलीम बताया गया है। सलीम संभल में 24 तारीख को हुई हिंसा का मुख्य आरोपियों में से एक है। हिंसा के सीसीटीवी फुटेज में भी इसे देखा गया है। पुलिस से बचने के लिए यह संभल से दिल्ली पहुंच गया। हिंसा की घटना के बाद से यह दिल्ली के सीलमपुर एरिया में छिपा था।


संभल हिंसा मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली के सीलमपुर एरिया से पुलिस ने आरोपी सलीम को गिरफ्तार किया है। हिंसा के बाद से यह दिल्ली के सीलमपुर एरिया में छिपा था। सरेंडर करने की कोशिश में था। इससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सलीम पर 24 तारीख को हिंसा के दिन संभल Co अनुज चौधरी पर गोली चलाने का आरोप है।

संभल हिंसा में एक और आरोपी सलीम गिरफ्तार

बता दें इस मामले में अब तक कुल 50 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। दिल्ली के सीलमपुर एरिया से गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपियों में एक सलीम पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। हत्या के प्रयास और लूट, गोकशी के मामले समेत इस पर 7 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास से एक तमंचा 12 बोर की, 5 कारतूस 12 बोर और एक खोखा बरामद हुआ है। हिंसा के दौरान सलीम पुलिस से कारतूस लूट कर फरार हो गया था।

क्यों शुरू हुआ था संभल में विवाद?

बता दें कि उत्तर प्रदेश के संभल में विवाद तब शुरू हुआ था, जब शाही जामा मस्जिद की जगह श्रीहरिहर मंदिर होने का दावा किया गया। मामला स्थानीय अदालत तक पहुंचा तो कोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया। संभल में 19 नवंबर को अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद का पहला सर्वेक्षण किये जाने के बाद से तनावपूर्ण स्थिति है। सर्वे का आदेश जिस याचिका पर दिया गया था उसमें दावा किया गया है कि जिस जगह जमा मस्जिद स्थित है वहां पहले कभी हरिहर मंदिर हुआ करता था।

Advertisement

50 से अधिक गिरफ्तारियां

इसके बाद 24 नवंबर को मस्जिद का दोबारा सर्वेक्षण किये जाने के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। हिंसा की घटना में संलिप्त 100 से अधिक लोगों की पहचान की गई। जिसमें 50 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मामले में 7 FIR हुए हैं।

यह भी पढ़ें: 'PM दिल्ली की जनता और सरकार को दे रहे थे गालियां', केजरीवाल का पलटवार
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड