अपडेटेड 2 February 2026 at 14:39 IST

T20 World Cup: भारत से मैच न खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर आया अखिलेश यादव का रिएक्शन, सरकार को दी ये सलाह

T20 World Cup: पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान में न खेलने के फैसले पर तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। अखिलेश यादव ने इस विवाद पर बयान देते हुए सरकार को सलाह दी है।

Follow : Google News Icon  
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav | Image: ANI

Akhilesh Yadav statement: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने से इनकार कर पाकिस्तान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। पाक के इस ड्रामे पर जहां इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सख्त रूख तो अपनाया है। साथ ही साथ इस फैसले पर चारों ओर से प्रतिक्रिया भी आ रही है। अब पाकिस्तान के इस फैसले पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने बयान देते हुए सरकार को सलाह दी है।

7 फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 का आगाज होने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मैच खेला जाना था। पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का तो हिस्सा बनेगा, लेकिन उसने भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा? 

पाकिस्तान के इस फैसले पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सरकार को अपनी विदेश नीति और जिस दिशा में वह जा रही है, उस पर फिर से विचार करने की जरूरत है।"

पाकिस्तान जानता है कि वह जीत नहीं सकता- कीर्ति आजाद

वहीं, TMC सांसद कीर्ति आजाद ने इस पर कहा कि पाकिस्तान जानता है कि वह जीत नहीं सकता। इसलिए उसने अपनी इज्जत बचाने की सोची... जब बैसरन (पहलगाम की घाटी) में 26 लोग मारे गए थे, तब भारत के पास एक बड़ा मौका था। तब भारत को वर्ल्ड कप में नहीं खेलना चाहिए था। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह संदेश जाता कि हम आतंकवादियों के खिलाफ हैं और पाकिस्तान सबसे बड़ा आतंकवादी देश है।

Advertisement

हम ICC से पूरी तरह सहमत हैं- राजीव शुक्ला

वहीं, भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने पर BCCI के वाइस प्रेसिडेंट और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का भी बयान आया। उन्होंने कहा, "ICC ने एक बड़ा बयान जारी किया है, उन्होंने स्पोर्ट्समैनशिप के बारे में बात की है। हम ICC से पूरी तरह सहमत हैं। जब तक हम ICC से बात नहीं कर लेते, तब तक BCCI इस पर कोई कमेंट नहीं करेगा।"

इससे पहले पाकिस्तानी सरकार के इस फैसले पर टीम के कप्तान सलमान आगा की भी प्रतिक्रिया सामने आई। जब उनकी राय पूछी गई तो सलमान ने कहा, "हम विश्व कप में जा रहे हैं। भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला हमारा नहीं है, इसलिए हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। हमारी सरकार, PCB प्रमुख हमें जो भी करने के लिए कहेंगे, हम वही करेंगे।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'भाड़ में गया पाकिस्तान...', भारत के साथ मैच खेलने से किया इनकार तो भड़के इमरान मसूद, कहा- हमें उनके फैसले का इंतजार क्यों था?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 2 February 2026 at 14:39 IST