नितिन नबीन के BJP कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर अखिलेश यादव ने दी बधाई, लेकिन कसा तंज- आज जहां प्रधानमंत्री जा रहे हैं, रुपया हमारा...

नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने पहले बधाई दी और फिर BJP पर हमला बोला। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि 'वर्किंग प्रेसिडेंट' BJP में एक कोडवर्ड है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav | Image: ANI

Akhilesh Yadav: नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं। आज, 15 दिसंबर को उन्होंने पटना से दिल्ली पहुंचकर बीजेपी के इस पद का जिम्मा संभाला। इसके बाद से जहां उन्हें बीजेपी और एनडीए के नेताओं की ओर से तो बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी नितिन नबीन को बधाई दी है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला भी बोल दिया।

नितिन नबीन बिहार सरकार में मंत्री हैं, जिन्हें बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली। वो 45 साल की उम्र में बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।  

अखिलेश यादव ने BJP पर निशाना भी साधा

नितिन नबीन के बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। पहले उन्होंने बधाई दी और बाद में बीजेपी पर निशाना भी साध गए। अखिलेश ने कहा, "मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देना चाहता हूं। उनके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। रुपया कहां पहुंच गया है? आज प्रधानमंत्री जहां जा रहे हैं (जॉर्डन), उस देश की करेंसी के मुकाबले हमारा रुपया और भी कमज़ोर लगता है। नौकरियां नहीं हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "साथ में उत्तर प्रदेश के भी एक अध्यक्ष बने हैं, जिन्हें वो हटा नहीं सकते थे। उनका कद कम करने के लिए बनाया गया है।"

Advertisement

रिमोट कंट्रोल अमित शाह के हाथों में ही रहेगा- पवन खेड़ा

वहीं, नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "अध्यक्ष को बिना चुनाव के नियुक्त किया गया है और उन्हें 'वर्किंग प्रेसिडेंट' का टाइटल दिया गया है। 'वर्किंग प्रेसिडेंट' BJP में एक कोडवर्ड है, जिसका मतलब है कि काम न करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री गृह मंत्रालय चलाने के बजाए BJP प्रेसिडेंट को कंट्रोल करते हैं। रिमोट कंट्रोल अमित शाह के हाथों में ही रहेगा, जैसा कि पहले भी था। नड्डा जी BJP प्रेसिडेंट के तौर पर घूमते थे, लेकिन बड़े फैसले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ही लेते थे और अब भी ऐसा ही होगा।"

 ये फैसला दूर की सोच को दिखाता- वीरेंद्र सचदेवा

नितिन नबीन के चुनाव पर दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व का ये फैसला दूर की सोच को दिखाता है। उन्होंने कहा, "कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। यह बदलाव उस विजन के मुताबिक है जिसके बारे में प्रधानमंत्री मोदी 2047 तक विकसित भारत बनाने की बात कर रहे हैं।"

Advertisement

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "वह पार्टी में युवा नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी। जैसा कि उन्होंने कहा है, बिहार के बाद अब बंगाल की बारी है। हमें बंगाल में सुशासन लाना है।"

नितिन नबीन ने दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला है। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने उनका जोरदार स्वागत किया। नितिन बांकीपुर से पांच बार विधायक रहे। वो कायस्थ समुदाय से आते हैं।

यह भी पढे़ं: Bihar: BJP ने बिहार को लेकर किया बड़ा ऐलान, संजय सरावगी बने प्रदेश अध्यक्ष; लगातार 5वीं बार बने हैं इस सीट से विधायक

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड