Bihar: BJP ने बिहार को लेकर किया बड़ा ऐलान, संजय सरावगी बने प्रदेश अध्यक्ष; लगातार 5वीं बार बने हैं इस सीट से विधायक

Sanjay Saraogi: संजय सरावगी को बिहार BJP का नया अध्यक्ष बनाया है। वो दरंभगा सीट से विधायक हैं। संजय ने इस बार के चुनाव में दरभंगा से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sanjay Saraogi
Sanjay Saraogi | Image: X

Bihar BJP President Sanjay Saraogi: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। दरभंगा से विधायक संजय सरावगी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वो दिलीप कुमार जायसवाल की जगह लेंगे। पिछली नीतीश सरकार में वो कैबिनेट मंत्री भी रहे। उनको इस बार मंत्रालय में जगह न देकर बीजेपी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

संजय सरावगी दरभंगा सीट से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने पांचवीं बार जीत हासिल की थी। दरभंगा सीट से उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी उमेश साहनी को 24593 वोटों से हराया। पार्टी के अंदर संजय सरावगी को वैश्य समाज के प्रभावशाली चेहरे के तौर पर देखा जाता है। 

कौन हैं संजय सरावगी? 

संजय सरावगी का जन्म 28 अगस्त 1969 में हुआ था। उन्होंने मिथिला विश्विद्यालय से एमए की पढ़ाई की है। उनकी राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई थी। संजय ने 1995 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। 1999 में वो BJP युवा मोर्चा के जिला मंत्री, 2001 में दरभंगा नगर मंडल BJP के अध्यक्ष और 2003 में दरभंगा जिला भाजपा के महामंत्री जैसे पदों पर रहे।

दरभंगा से लगातार पांच बार जीते चुनाव

संजय साल 2005 से लगातार दरभंगा शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। उन्होंने अक्टूबर 2005, 2010, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल की। इस बार के चुनाव में भी वो शानदार जीत हासिल करने में कामयाब रहे। 

Advertisement

दिलीप जायसवाल को बनाया गया उद्योग मंत्री

दरअसल, दिलीप जायसवाल को उद्योग मंत्री बनाया गया था। इसके बाद यह तय माना जा रहा था दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ेगा, क्योंकि BJP में 'एक व्यक्ति एक पद' की परंपरा है। 

यह भी पढ़ें: नितिन नबीन का BJP मुख्यालय में भव्य स्वागत, अमित शाह और नड्डा की मौजूदगी में संभाला कार्यभार

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड