'अखिलेश यादव में 2027 का यूपी चुनाव लड़ने की...', अयोध्या दौरे पर गए असम के CM हेमंता का सपा पर तीखा हमला
असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर तीखा प्रहार किया है। यूपी चुनाव को लेकर CM हेमंता ने कहा सपा के पास 2027 का यूपी चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है।
- भारत
- 3 min read

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी बयान-बाजी लगातार तेज है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने रविवार, 18 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव की राजनीतिक हिम्मत को चुनौती देते हुए दावा किया कि विपक्षी नेता में उत्तर प्रदेश में सीधे चुनावी मुकाबले का सामना करने की हिम्मत नहीं है। दरअसल, सीएम हेमंता राम मंदिर, आयोध्या दौरे हैं, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा पर जमकर प्रहार किया।
अखिलेश यादव में 2027 का यूपी चुनाव लड़ने की...-CM हेमंता
रविवार को आयोध्या में भगवान राम मंदिर का दर्शन करने के बाद असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने यूपी की विपक्षी पार्टी यानी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा "SP चीफ अखिलेश यादव में आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है।"
जब-जब बाबर दुनिया में होगा, तब-तब राम लक्ष्मण...
CM हेमंता आगे विपक्ष पर हमला करते हुए कहा "जब-जब बाबर दुनिया में होगा, तब-तब राम लक्ष्मण और हनुमान होंगे हीं। आप इससे इंकार नहीं कर सकते। अगर हम भगवान राम का नाम लेकर चुनाव लड़ते हैं तो आप(विपक्षी दल) भी तो बाबर का नाम लेकर चुनाव लड़ते हैं। अगर आपको हमारे भगवान राम का नाम लेने से तकलीफ है तो आप भी बाबर का नाम लेना बंद कर दीजिए।"
डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने भी सपा पर साधा निशाना
इस बीच, प्रयागराज से बात करते हुए, उत्तर प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने आने वाले 2026 लेजिस्लेटिव काउंसिल के नतीजों और अहम 2027 के असेंबली इलेक्शन में समाजवादी पार्टी की पूरी हार का अनुमान लगाया, और कहा कि समाजवादी पार्टी को हर तरफ से मात मिलेगी।
Advertisement
केशव प्रसाद मौर्य ने रिपोर्टर्स से कहा, "आप समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के बयान लगातार सुनते रहेंगे। लेकिन 2026 के लेजिस्लेटिव काउंसिल इलेक्शन आ रहे हैं; जब उसका रिज़ल्ट आएगा, और जब 2027 के असेंबली इलेक्शन का रिज़ल्ट आएगा, तो समाजवादी पार्टी हर तरफ से हार जाएगी, और इल्ज़ामों का दौर शुरू हो जाएगा। BJP 2047 तक सत्ता में रहेगी।"