'भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की रची गई थी साजिश...,' केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा दावा, विपक्ष पर बोला हल्ला

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत में 'रिजीम चेंज' की बात करने वालों पर जमकर निशाना साधा है। रविवार को उन्होंने एक पोस्ट में कहा 'बांग्लादेश में हुई हिंसक घटना और फ्रांस में जो दंगे, आगजनी और लूटपाट हुई, ठीक वैसी ही साजिश भारत के लिए भी रची गई थी।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
conspiracy was hatched against India just was Bangladesh and France kiren-rijiju slam opp
'भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की रची गई थी साजिश', किरेन रिजिजू | Image: X

केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला करते हुए आरोप लगाया कि "भारत विरोधी ग्रुप्स" और कुछ नेताओं ने मिलकर भारत में युवाओं को भड़काने और हिंसा फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश और फ्रांस में हुई हिंसा जैसी साजिश भारत के लिए भी रची गई थी। रिजिजू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में बांग्लादेश में हुई हिंसक घटना और फ्रांस में हुए दंगों, आगजनी और लूटपाट का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भारत के लिए भी ऐसी ही साजिश रची गई थी।

भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा...-किरेन रिजिजू

किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा "बांग्लादेश में हुई हिंसक घटना और फ्रांस में जो दंगे, आगजनी और लूटपाट हुईं, ठीक वैसी ही साजिश भारत के लिए भी रची गई थी।" मंत्री ने दावा किया कि भारत विरोधी ग्रुप्स और कुछ नेताओं ने मिलकर युवाओं को भड़काया और सड़कों पर हिंसा करवाई।

विरोधी गैंग और कुछ नेताओं ने मिलकर युवाओं को भड़काया

विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री ने कहा "भारत विरोधी गैंग और कुछ नेताओं ने मिलकर युवाओं को भड़काया और हमारी सड़कों पर हिंसा फैलाई। लेकिन जिन्होंने यह खतरनाक साजिश रची, वे भूल गए कि भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस।"

'भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस'

आगे उन्होंने कहा 'इस खतरनाक साजिश रचने वाले भूल गए कि भारत न तो बांग्लादेश हैं और न ही फ्रांस।"  इस बीच मंत्री ने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन केवल चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से ही हो सकता है।  उन्होंने कहा, “भारत में सत्ता परिवर्तन बिल्कुल संभव है, लेकिन केवल चुनावों के माध्यम से, सोरोस के माध्यम से नहीं।”

Advertisement

इससे पहले शनिवार को, किरेन रिजिजू ने साफ तौर पर कहा कि भारत का डेमोक्रेटिक शासन चुनावों के ज़रिए जनता के आदेश से तय होता है और उन्होंने गैर-संवैधानिक राजनीतिक उथल-पुथल की किसी भी कोशिश को खारिज कर दिया। रिजिजू ने कहा, "बढ़े हुए 'रिजीम चेंज' करने वाले!! कान खोलकर सुन लो, भारत बांग्लादेश नहीं है!"

प्रशांत भूषण की विवादित टिप्पणी

यह तब हुआ जब सीनियर वकील प्रशांत भूषण ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन को “सत्ता बदलने की लड़ाई” बताया, जिसके बाद राजनीतिक बवाल मच गया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की प्रेसिडेंट नेहा बोरा ने बांग्लादेश में Gen Z के नेतृत्व वाले आंदोलन का भी ज़िक्र किया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन में CM सुवेंदु: पूजा कमिटी के सेक्रेटरी सहित 7 लोग गिरफ्तार, SIT गठन का दिया भरोसा
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड