जमीन से हजारों फीट ऊपर अकासा एयरलाइंस के विमान की हुई 'आफत' से टक्कर, हलक में अटक गई यात्रियों की जान; फिर...

पुणे से दिल्ली आ रही अकासा एयर की फ्लाइट से अचानक एक पक्षी टकरा गया। बर्ड हिट से पूरा विमान डगमगा गया। इस दौरान यात्रियों और चालक दल के बीच हलचल मच गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akasa Air flight Pune to Delhi suffers bird hit, lands safely
जमीन ने हजारों फीट ऊपर अकासा एयरलाइंस के विमान की हुई 'आफत' से टक्कर, हलक में अटक गई यात्रियों की जान; फिर... | Image: X

पुणे से दिल्ली आ रही अकासा एयर की फ्लाइट से अचानक एक पक्षी टकरा गया। बर्ड हिट से पूरा विमान डगमगा गया। इस दौरान यात्रियों और चालक दल के बीच हलचल मच गई। हालांकि पायलट की सूझबूझ और प्रशिक्षण ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा। विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। एयरलाइन के प्रवक्ता ने दिए बयान में कहा कि विमान की इंजीनियरिंग टीम द्वारा जांच की जा रही है। साथ ही गहन निरीक्षण के बाद इसे सेवा के लिए जारी कर दिया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि 10 अक्टूबर 2025 को पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली अकासा एयर की उड़ान संख्या क्यूपी 1607 से एक पक्षी टकरा गया। विमान सुरक्षित उतर गया और सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान से उतार लिया गया है। यात्रियों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। 

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बोइंग 737 मैक्स 8 विमान से संचालित यह उड़ान शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद राष्ट्रीय राजधानी में उतरा था। जिस विमान से पक्षी टकराया था। वह दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरने वाला था।

कुछ दिनों पहले भी हुआ था ऐसा हादसा

कुछ दिनों पहले ही कोलंबो से चेन्नई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एक बर्ड हिट की चपेट में आ गई। विमान में कुल 158 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना विमान के चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सामने आई। अधिकारियों ने बताया कि लैंडिंग के बाद जब विमान की जांच की गई, तब बर्ड हिट का पता चला। इसके बाद तुरंत विमान को निरीक्षण के लिए ग्राउंड कर दिया गया। आपको बता दें कि बर्ड हिट की घटनाएं अक्सर टेकऑफ या लैंडिंग के दौरान होती हैं, जब विमान कम ऊंचाई पर होता है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 19: शराब की लत, 2 शादियां, 2 के साथ लिव इन रिलेशन...कुनिका सदानंद ने सुनाए 4 ब्‍वॉयफ्रेंड संग जवानी के किस्‍से

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड