VIDEO: इंजेक्शन लगाया, सुन्न किया और फिर लेडी डॉक्‍टर ने दर्द वाले दांत की जगह उखाड़ दिया सही दांत, अस्‍पताल में रो-रोकर न्‍याय मांग रही महिला

अजमेर के JLN अस्पताल में दांत निकालने में बड़ी लापरवाही का दावा किया जा रहा है। पीड़ित महिला शबाना खान का कहना है कि दर्द वाले दांत की जगह सही दांत उखाड़ दिया गया है। जानें अस्पताल प्रशासन ने इसको लेकर क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Wrong Tooth Removal: अजमेर के बड़े अस्पतालों में से एक जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल से एक बहुत ही बड़ी लापरवाही की खबर सामने आ रही है। अस्पताल में हंगामे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला मरीज ने बताया कि, अस्पताल की डेंटिस्ट ने खराब दांत की जगह सही दांत निकाल दिया। इस वीडियो से अस्पताल में हड़कंप मच गया। पीड़ित महिला ने जमकर हंगामा किया और सभी को चिल्ला चिल्ला कर बताया कि वो कितने दर्द में थी और लगातार बोल रही थी कि उसे आगे वाले दांत में दर्द है लेकिन डेंटिस्ट ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया बताने के बाद भी, महिला का पीछे वाला बड़ा दांत निकाल फेंका।

पीड़िता शबाना खान ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर को साफ-साफ बताया था कि कौन सा दांत खराब है, लेकिन मना करने के बावजूद डॉक्टर ने सही दांत उखाड़ दिया। घटना के बाद उनके परिजनों में काफी आक्रोश है और वे दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अस्पताल प्रशासन ने क्या कहा? 

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल JLN अस्पताल प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लिया है। अधिकारियों ने कहा कि पूरी घटना की जांच की जा जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मरीजों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं।

मरीजों में बढ़ी चिंता

यह घटना सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों लापरवाही को लेकर मरीजों की चिंता बढ़ा रही है। अजमेर सहित राजस्थान के कई इलाकों में लोग अब अस्पतालों में इलाज के दौरान सतर्क रहने की बात कर रहे हैं।

Advertisement

क्या चाहती हैं पीड़िता शबाना?

शबाना खान ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें उचित मुआवजा और दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई मिलनी चाहिए। परिवार का आरोप है कि लापरवाही के कारण महिला को अनावश्यक दर्द और परेशानी झेलनी पड़ी।

इलाज के वक्त ऐसे सतर्क रहे मरीज

मरीजों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे हमेशा इलाज से पहले डॉक्टर से साफ-साफ चर्चा करें, जरूरी दस्तावेज और रिपोर्ट साथ रखें और किसी भी लापरवाही पर तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचित करें।

Advertisement

सही दांत निकालने वाला ये मामला अभी जांच के अधीन है। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। ऐसी घटनाएं चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर ध्यान देने पर मजबूर करती है। देश  के बड़े सरकारी अस्पताल में इस तरह की लापरवाही से यकीनन मरीजों का भरोसा टूटता है। मरीजों को भी इलाज कराते वक्त सतर्क रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: BREAKING: दिल्ली-NCR में बारिश... लू के थपेड़ों और गर्मी से राहत

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड