'ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होता', अब अजित पवार के बेटे जय ने उठाए प्लेन क्रैश हादसे पर सवाल, की ये मांग

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन क्रैश हादसे पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पहले उनके भतीजे रोहित और अब अजित के बेटे जय पवार ने हादसे पर शक जताया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ajit Pawar Death
अजित पवार के बेटे जय ने हादसे पर उठाए सवाल | Image: Republic

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार के प्लेन क्रैश हादसे का मुद्दा गरमाया हुआ है। पहले रोहित पवार ने इस हादसे पर साजिश का शक जताया। अब अजित पवार के बेटे जय पवार ने भी उनकी मौत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि महाराष्ट्र के लोगों को इस हादसे के पीछे की सच्चाई जानने का अधिकार है।

28 जनवरी 2026 को अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन (Learjet 45XR) मुंबई से बारामती जाते समय लैंडिंग से पहले एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार हो गया। दर्दनाक दुर्घटना में प्लेन में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

सुनेत्रा पवार ने की CBI जांच की मांग

इससे पहले शरद पवार गुट के नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने आरोप लगाया था कि VSR कंपनी को बचाया जा रहा है। उन्होंने मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू को भी पद से हटाने की मांग की। वहीं, अजित की पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर इस मामले में CBI जांच कराने को कहा है। 

हादसे के 20 दिन बाद बेटे जय का पोस्ट

अब अजित के बेटे जय पवार ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इसमें उन्होंने लिखा, "प्लेन क्रैश में ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं हो सकते। महाराष्ट्र के लोगों को इस दिल दहला देने वाली त्रासदी के बारे में पूरी, पारदर्शी और बिना किसी शक के सच्चाई जानने का अधिकार है। VSR को तुरंत ग्राउंडेड किया जाना चाहिए और उनके एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस में संभावित गंभीर गड़बड़ी की पूरी और निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।" जय ने आगे अपने पिता को याद करते हुए पोस्ट में, "मिस यू डैड" भी लिखा।

Advertisement

रोहित ने उठाए गंभीर सवाल

इससे पहले रोहित पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हादसे में साजिश की आशंका जताई। उन्होंने गंभीर सवाल उठाते दावा किया कि विमान का टैंक फुल था, फिर भी अंदर अतिरिक्त फ्यूल रखा गया, जिससे विमान एक 'बम' की तरह फट जाए। उन्होंने विमान को जानबूझकर नीचे उतारते समय विस्फोट कराने का आरोप लगाया। रोहित ने यह भी पूछा कि कागज नहीं जले, तो ब्लैक बॉक्स कैसे जल गया?

यह भी पढ़ें: 'आपका 6 मुझे 9 भी तो लग सकता है' AI समिट में 'चाइनीज माल' चेप कर गलगोटिया यूनिवर्सिटी की थू-थू कराने वाली प्रोफेसर नेहा का इस्‍तीफा

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड