Ajit Pawar Family Tree: पत्नी सुनेत्रा राज्यसभा सांसद, छोटे बेटे की पिछले महीने हुई शादी... जानिए अजित पवार के परिवार में कौन-कौन?

Ajit Pawar Plane Crash News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बारामती में विमान हादसे में मौत हो गई। जानिए उनके परिवार में कौन-कौन हैं, उनकी पत्नी क्या करती हैं और शरद पवार से अजित पवार का क्या रिश्ता था?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ajit Pawar family tree
अजित पवार की फैमिली में कौन-कौन | Image: X/Grab

Ajit Pawar Family Tree: अजित पवार की मौत की खबर मिलते ही पूरे महाराष्ट्र से लेकर देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। विमान रनवे पर उतरते वक्त ये हादसा हुआ, जिसमें अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई, विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करने ही जा रहा था कि, अचानक बेकाबू होकर टकरा गया, दुर्घटना के बाद विमान में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए।

हादसे के कारण का अभी खुलासा नहीं हो सकता है, जांच के बाद पता चलेगा कि विमान में तकनीकी खराबी थी, पायलेट की तरफ से कोई चूक हुई या फिर मौसम की वजह से ये हुआ, सभी पहलुओं पर पड़ताल की जाएगी। अजित पवार NCP के प्रमुख नेता थे और कई बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रह चुके थे। वे शरद पवार के भतीजे थे और परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे थे। कुछ सालों पहले ही अजित पवार ने पार्टी में विभाजन के बाद अपने गुट की कमान संभाली थी।

अजित पवार की फैमिली ट्री में कौन-कौन?

अजित पवार का परिवार राजनीति और व्यापार से जुड़ा हुआ है। उनके परिवार में पत्नी और 2 बेटे शामिल थे। 

  • पत्नी सुनेत्रा पवार 
  • बड़ा बेटा पार्थ पवार
  • छोटा बेटा जय पवार

पत्नी सुनेत्रा पवार: सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पद्मसिंह बाजीराव पाटिल की बहन हैं। वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और हाल ही में राज्यसभा सांसद बनीं। अजित पवार के साथ वे अक्सर चुनावी रैलियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती थीं।

Advertisement

बड़े बेटे पार्थ पवार: पार्थ पवार राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने 2019 में मावल से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। वे एनसीपी की युवा शाखा से जुड़े हैं और परिवार की राजनीतिक विरासत को संभालने की तैयारी में हैं।

छोटे बेटे जय पवार: जय पवार फिलहाल व्यापार में सक्रिय हैं और राजनीति से दूर हैं। वे परिवार के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं, लेकिन सार्वजनिक तौर पर कम ही दिखाई देते हैं। जय पवार की पिछले साल दिसंबर में ही शादी हुई थी।

Advertisement

शरद पवार से अजित पवार का कनेक्शन

अजित पवार के पिता अनंतराव पवार बॉम्बे के राजकमल स्टूडियो में काम करते थे, जबकि मां आशा पवार हाउस वाइथ थीं। उनके दादा-दादी के 11 बच्चे थे। अजित पवार के बड़े भाई श्रीनिवास पवार कृषि और ऑटोमोबाइल व्यवसाय से जुड़े हैं। वे अजित के महत्वपूर्ण फैसलों में सलाह देते थे। उनकी बहन विजया पाटिल भी परिवार का हिस्सा हैं। शरद पवार से अजित पवार का गहरा रिश्ता था। शरद पवार उनके चाचा हैं और NCP के संस्थापक है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जो हादसे के कारणों का खुलासा करेगी। 

यह भी  पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash LIVE: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार, प्लेन क्रैश में विमान सवार सभी 5 लोगों की मौत

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड