LIVE BLOG

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार का कल सुबह 11 बजे होगा अंतिम संस्कार, PM मोदी और अमित शाह भी होंगे शामिल

Maharashtra Plane Crash: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। इस हादसे में उनके अलावा और चार लोगों की मौत हुई है। अजित पवार के निधन पर पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुख जताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ajit Pawar’s Plane Burst Into Flames At Baramati Airport, All Onboard Killed: Here’s What We Know So Far
Ajit Pawar’s Plane Burst Into Flames At Baramati Airport, All Onboard Killed: Here’s What We Know So Far | Image: Republic

Maharashtra Plane Crash: महाराष्ट्र से बुधवार की सुबह एक बुरी खबर सामने आई है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन सुबह 8.45 मिनट पर क्रैश हो गया। हादसे इतना भयावह रहा कि उसमें अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन में अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों मौजूद थे जिनकी जान चली गई है।
 


महाराष्ट्र ने एक अच्छा, होनहार और जोशीला नेतृत्व खोया है-NCP-SCP नेता जयंत पाटिल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर NCP-SCP नेता जयंत पाटिल ने कहा 'यह हम सभी के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण क्षण है। महाराष्ट्र ने आज एक अच्छा, होनहार और जोशीला नेतृत्व खोया है। वे 16 तारीख को मेरे घर आए थे। हमारी लंबी बातचीत हुई थी। 17 तारीख को हम यहां गोविंद बाग में (शरद) पवार के घर आए थे।'
 


22 सालों से सुख-दुख में साथ हैं-मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले

अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, "वे हमारे परिवार के बहुत करीब थे, जिनके हम 22 सालों से सुख-दुख में साथ हैं। यह महाराष्ट्र का बहुत बड़ा नुकसान है। यह घटना दुखद है। महाराष्ट्र और भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है।'
 


Advertisement

दिलदार, स्पष्टवक्ता, काम करने वाला हमारा सहयोगी हमारे बीच नहीं रहा-उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा ‘मुझे जब दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बारे में पता चला मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। दिलदार, स्पष्टवक्ता, काम करने वाला हमारा सहयोगी हमारे बीच नहीं रहा। हम एक टीम की तरह काम कर रहे थे। इस घटना पर कोई राजनीतिक बात करना दुर्भाग्यपूर्ण है।’


पार्थिव शरीर बारामती अस्पताल से रवाना के लिए तैयार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर को बारामती अस्पताल से ले जाया जा रहा है। उनके पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में रखा जाएगा।आज सुबह एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है।
 


Advertisement

महाराष्ट्र का एक धर्मनिरपेक्ष नेता हमारे बीच से चला गया-NCP नेता नवाब मलिक

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर दुख जताते हुए कहा 'आज सुबह विमान दुर्घटना में अजित पवार का निधन हो गया। ये हमारे लिए दुखद घटना है। महाराष्ट्र की जनता पूरी तरह से शोक में है। मेरा उनसे व्यक्तिगत संबंध रहा है। हमारा परिवार कभी भी उन्हें भूला नहीं सकता। महाराष्ट्र का एक धर्मनिरपेक्ष नेता हमारे बीच से चला गया, इसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। इस दुख की घड़ी में सभी लोग उनके परिवार के साथ हैं। कल सुबह 9 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी, 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।' 


उनके निधन के कारण महाराष्ट्र में आज काला दिन-शिवराज सिंह

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, 'हमारे साथी अजीत पवार जी जो महाराष्ट्र की राजनीति के ऐसे नायक थे, सदैव प्रासंगिक रहे। महाराष्ट्र की प्रगति और विकास में उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया। सच में महाराष्ट्र में तो आज का दिन, उनके निधन के कारण काला दिन है। मेरे भी उनसे गहरे रिश्ते थे। वे मेरे मित्र थे। मैं परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दे। महाराष्ट्र को, उनके साथियों को और अनुयायियों को ये गहन दुख सहन करने की क्षमता दे।'


CM देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अजित पवार की पत्नी से मुलाकात की

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। इस हादसे में उनके अलावा और चार लोगों की मौत हुई है। इस दुख कि घड़ी में राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से मुलाकात की।
 


अजीत दादा ने महाराष्ट्र और देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है-PM मोदी

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। इस दुख के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 'आज सुबह महाराष्ट्र में एक दुखद विमान दुर्घटना हुई है। इस हादसे में हमने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जी और उनके कुछ मित्रों को खो दिया है। अजीत दादा ने महाराष्ट्र और देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है। वे हमेशा सक्रिय रूप से काम करते थे। मैं अजीत पवार जी के परिवार और आज अपने प्रियजनों को खोने वाले अन्य सभी के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।'


राज ठाकरे बारामती के लिए रवाना

MNS प्रमुख राज ठाकरे मुंबई में अपने घर से बारामती के लिए रवाना हुए। आज सुबह बारामती में एक चार्टर प्लेन की क्रैश लैंडिंग में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का निधन हो गया। अजीत पवार के निधन पर कई बड़े नेता बारामती पहुंचे हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बारामती एयरपोर्ट पहुंचे।


CM देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बारामती एयरपोर्ट पहुंचे

आज सुबह बारामती में एक चार्टर प्लेन की क्रैश लैंडिंग में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई। घटना स्थल पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बारामती एयरपोर्ट पहुंचे।


अजित पवार का कल होगा अंतिम संस्कार, 3 दिन का राजकीय शोक

अजित पवार का कल सुबह 11 बजे होगा अंतिम संस्कार, डिप्टी CM के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। अंतिम संस्कार में पीएम मोदी के अलावा, अन्य कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। बारामती में होगा अंतिम संस्कार।


हादसे के दौरान विमान में कौन-कौन थे सवार?

हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। उस बदकिस्मत चार्टर प्लेन में पांच लोग थे- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, विदिप जाधव, पिंकी माली, सुमित कपूर और शंभवी पाठक।


अजीत पवार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर के घर पर पसरा मातम

ठाणे, महाराष्ट्र: वीडियो उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) विदित दिलीप जाधव के घर के बाहर से है, जो उस दुर्भाग्यपूर्ण चार्टर प्लेन में सवार थे जो बारामती में क्रैश हो गया था।

इस हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।


अस्पताल के बाहर जुटी अजीत पवार समर्थकों की भीड़

NCP समर्थक अपने पार्टी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की तस्वीर के साथ बारामती में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में जमा हुए।


पवार परिवार के सदस्यों से मिल भावुक हुईं सुप्रिया सुले

महाराष्ट्र: NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी-राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार बारामती में पवार परिवार के सदस्यों से मिलते समय भावुक हो गईं।

आज सुबह बारामती में एक चार्टर प्लेन की क्रैश लैंडिंग में अजीत पवार की मौत हो गई।


अजित पवार के निधन पर क्या बोले अनिल विज?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा, 'आज सुबह सूचना मिली कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान का क्रैश हो गया और उसमें 6 लोग अपनी जान गंवा बैठे। बहुत दुखद है। सारे देश में शोक की लहर है। मैं हरियाणा प्रदेश और हरियाणा सरकार की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।'


संजय सिंह ने की विमान क्रैश हादसे के जांच की मांग

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "जांच होनी चाहिए कि एयर क्राफ्ट में कैसे गड़बड़ हुई और इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ? निश्चित तौर पर यह बहुत दुखद घटना है। मैं अजीत पवार जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार पर यह जो अपार कष्ट आया है, वे उन्हें इसे सहन करने की शक्ति दे। इसकी जांच होनी चाहिए।"


ये हमारे लिए बहुत बड़ा झटका- अजित पवार के निधन पर दिग्विजय सिंह

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "मुझे इस बात का गहरा दुख है कि अजीत दादा का विमान क्रैश में निधन हो गया। अजीत पवार का अपना लंबा राजनीतिक इतिहास और अनुभव रहा है। ये हमारे लिए बहुत ही बड़ा झटका है। ये हादसा हुआ क्यों? प्रारंभिक जानकारी जो मुझे मिली है उसके अनुसार तीन साल पहले इसी प्रकार का हादसा इसी कंपनी का तीन साल पहले मुंबई में हुआ था। DGCA को इसकी पूरी जांच करनी चाहिए। हम उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।"


अजित पवार के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, 'महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।

इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।'


CM ममता ने की विमान क्रैश हादसे में जांच की मांग तो क्या बोलीं कंगना रनौत?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत पर कथित बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "हम सब दुख में हैं कि आज सुबह इतना बड़ा हादसा हुआ। हम सब संसद में इस बारे में बात कर रहे हैं कि बहुत से लोग हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं। इसलिए, ऐसे समय में ऐसी छोटी-मोटी बातें करने के बजाय, उन्हें थोड़ा संयम दिखाना चाहिए।'


अजित पवार के अचानक निधन से बहुत सदमे में हूं- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा, 'अजित पवार के अचानक निधन से बहुत सदमे में हूं! महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और उनके साथ यात्रा कर रहे लोग आज सुबह बारामती में एक भयानक विमान दुर्घटना में मारे गए, और मुझे बहुत दुख हो रहा है।

उनके परिवार, जिसमें उनके चाचा शरद पवार जी भी शामिल हैं, और स्वर्गीय अजित जी के सभी दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'


घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए- अजय राय

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है। मैं अपनी ओर से शोक प्रकट करता हूं और श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।"


अजित पवार की भूमिका निर्णयकर्ता के रूप में रही-मनोज झा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर राजद नेता मनोज झा ने कहा, "आप कभी उम्मीद नहीं करते हैं कि संसद के सत्र के पहले दिन आप इस तरह की दुखद खबर सुनेंगे। बहुत राजनीति उनके अंदर बची हुई थी और ये जो पूरी की पूरी घटना असहज विषय है। राजनीतिक रूप से हम साथ नहीं थे लेकिन इतना मैं जानता हूं कि उनकी भूमिका निर्णयकर्ता के रूप में रही। उनके समर्थकों को, उनके परिजनों को ईश्वर अत्यधिक शक्ति दे इसे स्वीकार करने के लिए।"


क्रैश लैंडिंग की जांच के लिए एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो रवाना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो क्रैश लैंडिंग की जांच करने और छानबीन शुरू करने के लिए दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गया है।

मुंबई-बारामती चार्टर प्लेन के बारामती में क्रैश लैंड होने से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई।
 


बहुत कम उम्र में उनकी मृत्यु हुई- सीएम उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, 'बहुत अफसोस की बात है। बारामती में एक प्लेन क्रैश में अजीत पवार जी की मृत्यु हो गई है। उन्होंने हमेशा महाराष्ट्र के लोगों की सेवा की है। वे एक काबिल शासक थे। वे एक अच्छे राजनीतिक कार्यकर्ता भी थे। बहुत कम उम्र में उनकी मृत्यु हुई है। हम अपनी ओर से उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हैं।"


अजीत पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिन का शोक घोषित

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हमने राज्य में तीन दिन का शोक घोषित किया है।"
 


महाराष्ट्र के सपूत का योगदान कोई भूल नहीं सकता- फारुख अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, “आज जब सुबह मुझे ये सूचना मिली तो मुझे ये लगा कि महाराष्ट्र के बहुत बड़े सपूत, जिन्होंने महाराष्ट्र की तकदीर को बदलने की कोशिश की, वो आज विमान दुर्घटना में मारे गए। उनका योगदान कोई भूल नहीं सकता। उन्हें वहां जाना था जहां चुनाव होने वाले थे। वे उसकी तैयारी कर रहे थे लेकिन तकदीर ने उनका साथ नहीं दिया। मैं इस दुर्घटना का अफसोस करता हूं और ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को बर्दाश्त करने की हिम्मत दें ये प्रार्थना करता हूं।”


दादा वास्तव में दादा थे-मंत्री संजय शिरसाट

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत दादा का विमान दुर्घटना में जो दुखद निधन हुआ है। ये सुनकर भी यकीन नहीं होता है... दादा वास्तव में दादा थे। कोई भी निर्णय लेना हो, कोई भी बात कहनी हो, वे दिल खोलकर आक्रामक तरीके से बोलते थे। दादा ने कभी किसी चीज की परवाह नहीं की...  महाराष्ट्र की जनता उन्हें कभी भूल नहीं सकती। दादा ने जो काम किए हैं, जिस तरीके से अपना जीवन व्यतीत किया, सही मायने में उन्होंने लोगों के लिए काम किया... दादा आज हमारे बीच नहीं हैं, ये बात हम स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। दादा को हम शिवसेना पार्टी और हमारे पक्ष की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।


अजित को खोना बहुत बड़ा नुकसान-CM फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। राज्य में दुख का माहौल है। उनके जैसा नेता खोना एक बहुत बड़ा नुकसान है। निजी जीवन में वे एक अच्छे दोस्त थे। हमने मिलकर कई चुनौतियों का सामना किया। जिस समय वे महाराष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे थे, उस समय उनका असमय निधन एक बड़ा नुकसान है। हम उनके परिवार के साथ हैं। मैं एकनाथ शिंदे के साथ आज बारामती जाऊंगा। मैंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस घटना के बारे में बताया है और उन्होंने इस पर दुख जताया है।"


दुर्घटनास्थल के हालात वीडियो में

वीडियो बारामती में दुर्घटनास्थल से है जहां दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा पड़ा हुआ है। विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच लोग सवार थे, जिनकी विमान दुर्घटना में मौत हो गई।


पवार परिवार के ऊपर आज पहाड़ गिरा है- शिवसेना सांसद

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा, 'बहुत दुखी हूं, व्यथित हूं। एक राजनीतिक नेता... काम के बारे में मैं कहू्ं तो वे हां कह दें तो आपको चिंता करने की बात नहीं है। वे कभी भी राजनीतिक ना नहीं कहते थे। राजनीति में उन्होंने कई सारे कदम उठाए। पवार परिवार के ऊपर आज पहाड़ गिरा है। आज उनके क्षेत्र में जो भी प्रगति दिखती है उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे व्यक्ति को खोना बहुत दुख की बात।'


विमान दुर्घटना की कोरी जांच होनी चाहिए- पप्पू यादव

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन परपूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "मैं कभी-कभी सोचता हूं कि अच्छे लोग क्यों चले जाते हैं? जो संघर्ष करते हैं, जिनकी अपनी ताकत होती है, जिनकी अपनी आवाज होती है। जो अपने दम पर समाज को दिशा देते हैं या उसका निर्माण करते हैं। अब ये संजोग है या साजिश मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा लेकिन कोरी जांच होनी चाहिए कि विमान दुर्घटना कैसे हुई।


अजित पवार के विमान हादसे को लेकर अब तक क्या-क्या जानकारी?

अजित पवार निजी विमान में मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। वह स्थानीय चुनाव से पहले सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। लेकिन लैंडिंग के दौरान विमान सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर हादसे का शिकार हो गया। DGCA के अनुसार, दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के वक्त विमान रनवे से भटका। इसी दौरान उसमें आग लग गई और धू-धूकर जलने लगा। क्रैश इतना भयावह था कि विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। 
 


ये सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र के लिए दुखद घटना- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा कि यह सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र के लिए एक दुखद घटना है। सूचना है कि क्रैश हुए विमान में अजीत पवार जी भी सवार थे। अगर यह सच है तो आज का दिन बहुत दुर्भाग्य का दिन है। यह दिल दहलाने वाली दुर्घटना है। वे केवल महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री नहीं बल्कि देश के जाने-माने राजनेता थे।


अजित पवार के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया शोक

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम श्री अजीत पवार जी का विमान दुर्घटना में निधन, अत्यंत दुःखद ! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।'


अजीत पवार का निधन दुर्भाग्यपूर्ण- गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा, 'अजीत पवार का निधन बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। वे एक कर्मठ और अच्छे प्रशासक थे। उनके जाने से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'
 


एनसीपी नेता के निधन पर राजनाथ सिंह ने जताया शोक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनसीपी नेता के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर कहा, 'महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार के असमय निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में, वे महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए समर्पित रहे। वे लोगों के प्रति अपनी करुणा और सार्वजनिक सेवा के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए जाने जाते थे। मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।'
 


अजित पवार के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर अजित पवार के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, 'अजीत पवार जी लोगों के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।'


अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत

DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) के मुताबिक, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है। 
 


लैंडिंग के दौरान हुआ भयानक हादसा

शुरुआती जानकारी के मुताबिक कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन में अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों मौजूद थे जिनकी जान चली गई है।
 


अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई। 
 

Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड