पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच विमान कंपनियों ने दिया बड़ा झटका, एअर इंडिया 22 फीसदी तो IndiGo 5-7% घरेलू उड़ानों में करेगी कटौती

Air India And Indigo: ईंधन के बढ़ते दामों के कारण एअर इंडिया और IndiGo जून से अपनी घरेलू उड़ानों में कटौती करने का बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के बाद इन एयरलाइंस में टिकट मिलना मुश्किल हो जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IndiGo and Air India
बढ़ते तेल दामों का असर: घरेलू उड़ानों की संख्या में होगी भारी कटौती | Image: Freepik

Air India And Indigo to Reduce Domestic Flights: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब देश की हवाई सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बढ़ते तनाव से वैश्विक स्तर पर तेल को लेकर किल्लतें कम होने का नाम नहीं ले रही है।

ईधन की बढ़ती कीमतों से भारत भी अछूता नहीं रहा। देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ते ईंधन के दामों का असर अब देश के दो बड़ी एयरलाइंस एयर इंडिया और इंडिगो पर भी पड़ने लगा है। मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया और इंडिगो ने अपने घरेलू उड़ानों में कमी करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि कटौती आने वाली 1 जून 2026 से शुरु हो जाएगी और अगले तीन महीनों तक लागू रहेगी।

एयर इंडिया 22% तक की कटौती करेगी

वैश्विक स्तर पर तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) भी महंगा हो गया है। जिसके चलते भारतीय एयरलाइन मार्केट के 90% से ज्यादा कंट्रोल रखने वाली दो कंपनियों से एक एअर इंडिया अपनी घरेलू उड़ानों में 22% तक की कटौती करेगी। यह कटौती अब तक भी सबसे बड़ी घरेलू उड़ान कटौती मानी जा रही है।कटौती आने वाली 1 जून 2026 से शुरु हो जाएगी और अगले तीन महीनों तक लागू रहेगी।

इंडिगो घरेलू उड़ानों में 5-7% की कटौती करेगी

एअर इंडिया के अलाव, इंडिगो भी घरेलू उड़ानों में कटौती करने वाली है।  इंडिगो ने एटीएफ की ऊंची कीमतों के कारण जून से अगस्त 2026 तक घरेलू उड़ानों में 5-7% की कटौती की योजना बनाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार इंडिगो रोजाना दो हजार से अधिक घरेलू उड़ानें भारती है। से में 5 से 7 फीसदी की कटौती भी कुल उड़ानों  के लिहाज से एक बड़ा आंकड़ा बन जाता है।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता में कमी

इंडिगो ने सिर्फ घरेलू उड़ानों में कटौती करने का ऐलान ही नहीं किया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता में भी कमी करने कि बात कही है। मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता में भी 17% की कमी की है। इस भारी कमी की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: SRH vs RR Eliminator: वैभव सूर्यवंशी की नजरें आज 2 महा-रिकॉर्ड्स पर, एलिमिनेटर मैच में RR और SRH के बीच आर-पार की जंग
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड