Air India Plane Crash: 'हमने बहुत लोगों को खो दिया है, राहत बचाव अभियान जारी है', विमान हादसे पर MEA ने क्या कहा?

Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश की दर्दनाक घटना पर MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने बहुत लोगों को खो दिया, राहत बचाव अभियान जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MEA Spokesperson Randhir Jaiswal
विमान हादसे पर MEA प्रवक्ता ने जताया दुख। | Image: ANI

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद अभी भी बचाव अभियान जारी है। यह घटना इतना दर्दनाक है, कि पुलिस का कहना है कि शायद ही कोई बचा हो। बता दें, जिस वक्त विमान के साथ हादसा हुआ, उस वक्त करीब 242 यात्री सवार थे। इन यात्रियों में ना केवल भारत के बल्कि अन्य देशों के यात्री भी मौजूद थे। इस दर्दनाक हादसे में करीब 50 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना पर MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का बयान भी सामने आया है।

न्यूज एजेंसी ANI के एक एक सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "अहमदाबाद में जो हुआ है, वह बहुत दुखद दुर्घटना है। हमने बहुत से लोगों को खो दिया है। हम उन सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। इसमें कई विदेशी भी शामिल हैं। आपको संबंधित विभागों से अपडेट प्राप्त होंगे: नागरिक उड्डयन मंत्रालय, एयर इंडिया और अन्य। यही नवीनतम जानकारी है जो मैं साझा कर सकता हूं। यह एक बदलती स्थिति है। बचाव अभियान जारी है। सटीक विवरण सामने आने के लिए हमें थोड़ा और इंतजार करना होगा।"

धमाके की तेज आवाज सुनाई दी और फिर धुआं- दर्शना वाघेला

विधायक दर्शना वाघेला ने कहा मैं यही अपने ऑफिस में बैठी थी, जैसे ही धमाका हुआ, मैं अपने ऑफिस से वहां गई बहुत बड़ा प्लेन क्रैश हुआ था। बहुत ही धुआं और आग लगी हुई थी। जो डॉक्टर के फ्लैट थे उनको बहुत डैमेज हुआ है। उसमें से कितने डॉक्टर को हम लोगों ने मिलकर निकाला है। बहुत दुखद दुर्घटना है।

दर्शना वाघेला ने बताया कि यह डॉक्टर का रेजिडेंशियल इलाका था, उनके फ्लैट थे। जैसे ही हम लोगों को पता चला कि हादसा हुआ हम लोग तुरंत अपना ऑफिस छोड़कर बचाव के लिए दौड़ पड़े। डॉक्टर्स उन फ्लैट्स में रहते थे। उनको भी नुकसान हुआ है। प्लेन के अंदर जो लोग हैं उनके बारे में मुझे जानकारी नहीं है लेकिन हादसा बहुत भयानक था।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Air India Plane Crash: किसी की बहन तो किसी की साली जा रही थी लंदन... थोड़ी देर में ही मिली बुरी खबर, बिलखते लोग ने बयां किया दर्द
 

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड