अपडेटेड 12 June 2025 at 15:53 IST

Air India Plane Crash: 169 भारतीय तो 53 ब्रिटिश नागरिक... अहमदाबाद प्लेन क्रैश में कौन-कौन से देश के लोग थे सवार? पूरी List

Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया ने मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। वहीं फ्लाइट में किन-किन देशों के नागरिक सवार थे, इसकी जानकारी भी साझा की।

Follow : Google News Icon  
air india
एयर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर। | Image: ANI

गुजरात से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ai171 टेकऑफ करते ही दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। फ्लाइट में करीब 242 यात्री सवार थे। फ्लाइट हादसे का शिकार होकर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से जाकर टकरा गई। इस घटना में अबतक 105 लोगों की मौत की जानकारी साझा की गई है। इस बीच एयर इंडिया की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी की गई है।

सोशल मीडिया पोस्ट में एयर इंडिया की तरफ से साझा जानकारी में लिखा गया,   "एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से 1338 बजे (1 बजकर 38 मिनट) रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं।"

लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

पोस्ट में आगे लिखा गया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। हमने अधिक जानकारी देने के लिए एक यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है। एयर इंडिया इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है। AIR India ने कहा है कि उनके एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) और वेबसाइट http://airindia.com पर हादसे से जुड़ी तमाम जानकारियां साझा की जाएंगी।

वहीं विमान कंपनी की तरफ से मीडिया के लिए भी एक मैसेज दिया गया है। पोस्ट में लिखा गया कि एयर इंडिया मीडियाकर्मियों से अनुरोध करता है कि वे समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर पर कॉल न करें।

Advertisement

एयर इंडिया ने मृतकों के लिए जताया शोक

इस दर्दनाक हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके लिए शोक जताने के लिए एयर इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का प्रोफाइल ब्लैक कलर की डीपी के साथ लगा दिया है। बता दें, धमाके के बाद विमान जिस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा, उसमें कई डॉक्टर बी घायल हो गए। करीब 15 डॉक्टर इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अबतक 105 लोगों की मौत की खबर, सामने आई विमान में सवार यात्रियों की List

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 12 June 2025 at 15:51 IST