Air India Plane Crash: विजय रुपाणी बेटी से मिलने जा रहे थे? क्या करती हैं लंदन में रहने वाली Radhika Rupani

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक ऐसे पिता भी हैं जिन्होंने व्यक्तिगत दुख को समाजसेवा का माध्यम बना दिया। साल 1994 में उन्होंने अपने दिवंगत बेटे 'पुजित' की याद में 'श्री पुजित रूपाणी मेमोरियल ट्रस्ट' की स्थापना की एक ऐसा कदम जो उनके संवेदनशील, सादगीपूर्ण और सेवा भाव से भरे जीवन की गहराई को दर्शाता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
vijay-rupani-and-radhika-rupani-with-husband
Air India Plane Crash: विजय रुपाणी बेटी से मिलने जा रहे थे? क्या करती हैं लंदन में रहने वाली Radhika Rupani | Image: ANI and Social Media

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एअर इंडिया (Air India) का प्लेन उड़ान भरने के महज 9 मिनट बाद ही अचानक से क्रैश हो गया। विमान हादसे के बाद इसमें आग लग गई। इस प्लेन ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इस प्लेन में लगभग 242 यात्री सवार थे। टेक ऑफ के दौरान प्लेन क्रैश होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी यात्रा कर रहे थे, वो लंदन जा रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विमान हादसे का ये वीडियो देखकर आपका दिल दहल जाएगा। टेक ऑफ से कुछ ही मिनटों में प्लेन मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया, जो कि एयरपोर्ट से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने विमान हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, उड़ान संख्या AI-171 के लिए अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


इस विमान में विजय रुपाणी सहित कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू मेंबर्स शामिल थे। ये विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। लंदन में विजय रुपाणी की बेटी राधिका रुपाणी अपने पति नीमित मिश्रा के साथ रहती हैं। राधिका पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और राधिका के पति नीमित मिश्रा भी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। वर्तमान में दोनों लंदन में रहते हैं और अपने-अपने पेशेवर जीवन में व्यस्त हैं।  राधिका ने अपनी शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल की है और अपने पेशेवर जीवन में भी सफलता प्राप्त की है। विजय रुपाणी की बेटी, ने न केवल चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के रूप में पेशेवर शिक्षा प्राप्त की है, बल्कि लंदन में रहते हुए उन्होंने अपने करियर को एक नए रचनात्मक दिशा में मोड़ा है। राधिका अब Radikal Kitchen नामक एक फूड और लाइफस्टाइल ब्रांड चला रही हैं। उन्होंने ट्राफलगर स्क्वायर में आयोजित लंदन की दीवाली जैसे बड़े आयोजनों में हिस्सा लिया है।


मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में रहा बेटी का ये पोस्ट

विजय रुपाणी ने हमेशा जनता की सेवा को प्राथमिकता दी और अपने परिवार के सदस्यों को भी यही मूल्य सिखाए। जब विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया था तब बेटी राधिका ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की सरलता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए लिखा था, 'क्या राजनीति में सरल होना गुनाह है?' उन्होंने यह भी साझा किया कि उनके पिता ने हमेशा संकट के समय में लोगों की मदद की, चाहे वह 1979 का मोरबी बाढ़ हो, 2001 का कच्छ भूकंप, या कोविड-19 महामारी। राधिका ने अपने पिता की मृदुभाषी छवि की सराहना करते हुए कहा था कि वह हमेशा संकट के समय में लोगों के साथ खड़े रहते थे । राधिका का मानना है कि उनके पिता की संवेदनशीलता और शालीनता को कमजोरी के रूप में देखा गया, जबकि वह इसे एक नेता की महत्वपूर्ण विशेषता मानती हैं ।

पत्नी अंजली रुपाणी भी सियासत में सक्रिय

विजय रूपाणी की पत्नी अंजली रूपाणी भी राजनीति से जुड़ी रहीं हैं वो बीजेपी की महिला मोर्चा से जुड़ी हैं और सामाजिक कामों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। राजनीति में विजय रूपाणी के साथ-साथ अंजली भी सामाजिक मुद्दों पर लगातार सक्रिय रही हैं। विजय रूपाणी ने सियासी पारी के साथ अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बेहतरीन तरीके से निभाई है। उनका निजी जीवन संघर्ष से भरा रहा है। तीन संतानों में से उनके एक बेटे की बचपन में ही मौत हो गई थी। इसके बाद विजय रुपाणी ने उस बेटे के नाम (पुजित) पर एक ट्रस्ट की शुरुआत की और सामाजिक कार्यों से उसका नाम भी जिंदा रखा। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार (बर्मा) के यांगून शहर में हुआ था। वो 7 भाई बहनों में सबसे छोटे थे उनके पिता का नाम रामनिकलाल माता का नाम मयाबेन रूपाणी था बाद में उनका परिवार गुजरात में आकर बस गया।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः पहले जोर की आवाज आई, फिर धुआं-धुआं हो गया, चश्मदीद जुबानी हादसे की कहानी

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड